देर रात रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आज नक्सलियों के गढ़ में बिताएंगे रात

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे के लिए शनिवार देर रात रायपुर पहुंचे. उनके रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही सीएम साय, डिप्टी सीएम साव, डिप्टी सीएम शर्मा ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी लाल उम्मेद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे. गृह मंत्री अमित शाह के इस छत्तीसगढ़ दौरे का काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि आज की रात वे नक्सलियों के गढ़ में ही जवानों के बीच रात रुकनें वाले हैं.   नक्सलियों से करेंगे मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. उनका कार्यक्रम सुबह 11 […]

छत्तीसगढ़ के कई जिले शीतलहर की चपेट में, पत्तों पर बर्फ की चादर ,बलरामपुर में न्यूनतम तापमान पंहुचा 3 डिग्री से भी कम

रायपुर। उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है. बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. वहीं मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. बलरामपुर में पारा 3 डिग्री से भी कम सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण मौसम और ठंडा हो गया है. बलरामपुर में रात का तापमान […]

आज का राशिफल 15 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए पूर्णिमा तिथि का दिन

मेष राशिफल : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी मेष राशि वालों को आज किसी भी धार्मिक विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। आज आपके द्वारा शुरू किए गए नए बिजनस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनस करने वाले लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा आज वे उनके किसी भी बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। रविवार को जल में अक्षत […]

शंख बजाने से आती सकारात्मक ऊर्जा, जानिए शंख बजाने का सही समय और उससे जुड़े नियम

  Timing to blow shankh: हिंदू धर्म में शंख बजाना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में शंख रखना अत्यधिक शुभ होता है. शंख को घर में रखने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा भी बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन घर में शंख बजाने से उससे निकलने वाली ध्वनि घर के माहौल को सकारात्मक बनाती है. इसके अलावा घर में शंख बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का वास भी होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि शंख बजाने के कई नियम बताए गए हैं, जिसमें विधि से लेकर समय के बारे में भी वर्णन मिलता है. जिसमें बताया गया गया है […]

Weather: 15 राज्यों में शीतलहर, पारा 5 डिग्री तक लुढ़का; उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का आगाज

दिल्ली। देश के 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कई इलाकों में शीतलहर चलने के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। मैदानी राज्यों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान और पंजाब में कुछ स्थानों पर तो पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, महाराष्ट्र के विदर्भ, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप है। ठंड ने दक्षिणी और तटीय भारत के […]

नेशनल लोक अदालत में 22 लाख 59 हजार से अधिक प्रकरणों का हुआ रिकार्ड निराकरण

० 842 करोड़ रूपए से अधिक का अवार्ड पारित ० छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नेशनल लोक अदालत खण्डपीठों का किया वर्चुअल निरीक्षण रायपुर। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आज छत्तीसगढ़ राज्य में 22 लाख 59 हजार से अधिक प्रकरणों का रिकार्ड निराकरण हुआ। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुल 842 करोड़ रूपए से अधिक का अवार्ड पारित किया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि आज 14 दिसम्बर को उच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों में लोक अदालतों का आयोजन हुआ। हाईकोर्ट बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत के तहत खण्डपीठों का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। यहां […]

कही-सुनी (15 DEC-24) : भरोसेमंद पदोन्नत आईपीएस अफसर

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि सीधी भर्ती वाले आईपीएस की जगह पदोन्नत आईपीएस अफसरों पर विष्णुदेव साय की सरकार ज्यादा भरोसा करने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर के एसपी पदोन्नत आईपीएस शशि मोहन सिंह हैं तो बिलासपुर के एसपी भी प्रमोटी आईपीएस रजनेश सिंह हैं। गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा के एसपी भी प्रमोटी आईपीएस धर्मेंद्र छवाई हैं। सरकार ने सीधी भर्ती वाले आईपीएस संतोष कुमार सिंह को राजधानी रायपुर के एसपी पद से हटाकर प्रमोटी आईपीएस लाल उम्मेद सिंह को कमान सौंपी है। रायपुर और बिलासपुर छत्तीसगढ़ के दो महत्वपूर्ण जिले हैं। दोनों महत्वपूर्ण जिले में प्रमोटी आईपीएस को जिम्मेदारी […]

आज का पंचांग 15 दिसंबर : मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 24, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, शुक्ल, पूर्णिमा, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 01, जमादि उल्सानी-12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 02 बजकर 32 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 20 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 32 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन […]

PM Modi On Congress: पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहा- कुविचार, कुरीति, कुनीति इनकी परंपरा

  दिल्ली। लोकसभा में पीएम मोदी ने संविधान के 75 वर्ष के गौरवशाली यात्रा पर बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश के लंबे इतिहास में एक ही परिवार ने राज किया है। इस परिवार के कुविचार, कुरीति, कुनीति, इसकी परंपरा निरंतर चल रही है। हर स्तर पर इस परिवार ने संविधान को चुनौती दी है। संविधान निर्माताओं का भी अपमान हुआ था- पीएम पीएम मोदी ने आगे कहा- 1947 से 1952 इस देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी। एक अस्थायी […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस […]