स्पा सेंटर से वसूली करने वाले ASP पर गृह मंत्री विजय शर्मा का एक्शन, किए गए निलंबित

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में स्पा संचालक से वसूली मामले में एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ऐसे अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करके जांच की जाए। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्पा एंड वेलनेस सेंटर के संचालक ने पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में स्पा संचालक ने पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला से पूर्व एडिशनल एसपी के स्टिंग वीडियो और व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग साझा करते हुए लिखित शिकायत की है. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस […]

अदालतों से मणिपुर के कांगला फोर्ट तक : फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने स्थापित किया 200वां विशाल राष्ट्रीय ध्वज

० 23 जनवरी को ‘राष्ट्रीय ध्वज दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव इंफाल। अपनी महान विरासत और देशभक्ति के अद्भुत संगम को दर्शाते हुए फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आज मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित ऐतिहासिक कांगला फोर्ट में अपना 200वां विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। यह अवसर दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रतीक है। पहला, दिल्ली उच्च न्यायालय के उस ऐतिहासिक निर्णय के 30 वर्ष, जिसने नागरिकों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिया और दूसरा सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के 22 वर्ष, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज फहराने को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी गई। 200वें ध्वज की स्थापना के लिए […]

जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल में बड़ा बदलाव; दीपेंद्र गोयल ने छोड़ी CEO की कुर्सी, अब अलबिंदर ढींडसा को

  बिजनेस न्यूज़। फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी ज़ोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल के शीर्ष नेतृत्व में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। कंपनी के संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने ‘इटरनल’ के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक, ब्लिंकिट के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा को गोयल का उत्तराधिकारी नामित किया गया है। यह नेतृत्व परिवर्तन 1 फरवरी से प्रभावी होगा। अलबिंदर ढींडसा अब ‘ग्रुप सीईओ’ के रूप में कार्यभार संभालेंगे और कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कामकाज का नेतृत्व करेंगे। इटरनल का तीसरी तिमाही का मुनाफा 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये हुआ। जोमैटो और ब्लिंकइट ब्रांडों की मालिक […]

अरावली की परिभाषा पर फिर मंथन, 100 मीटर नियम पर रोक जारी, अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख

  दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्ती दिखाते हुए नई विशेषज्ञ समिति गठित करने की तैयारी शुरू की है. अदालत का कहना है कि अरावली जैसी संवेदनशील पहाड़ी श्रृंखला पर किसी भी लापरवाही का असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा। अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर एक बार महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मुद्दा मात्र तकनीकी नहीं, बल्कि देश के पर्यावरण भविष्य से जुड़ा हुआ है। अदालत ने साफ निर्देश दिया कि अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि ऐसे खनन के परिणाम “अपूर्णीय और दूरगामी” होते हैं, जिन्हें […]

रायपुर के श्री वेंकटेश हॉस्पिटल में शुरू हुआ हार्ट फेल्योर क्लीनिक और हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग, चेन्नई के MGM हेल्थ केयर से किया गया MOU

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि कमल विहार स्थित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल ने अपने दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर MGM हेल्थ केयर, चेन्नई के सहयोग से हार्ट फ्लेयओर क्लीनिक और हार्ट ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारंभ किया हैं। यह पहल राज्य उन्नत चिकित्सा की दिशा मे एक बड़ा कदम है। अब गंभीर हार्ट रोगों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए मेट्रो या किसी ओर शहर की यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी , जिनसे उनका समय ओर खर्च दोनों ही बचेगा। श्री वेंकटेश हॉस्पिटल पहले से ही राज्य में अत्याधुनिक हार्ट एवं लंग केयर सेवाएं प्रदान कर रहा है। केवल दो वर्षों […]

CG Breaking : किरण कौशल आयुक्त समग्र शिक्षा और एमडी पाठ्य पुस्तक निगम, आकाश छिकारा बने बस्तर के कलेक्टर

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने आयुक्त स्तर पर अहम बदलाव किए हैं। जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा समग्र शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश तथा […]

Breaking : नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले , देखें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. नए साल में हुई पहली साय कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. इसके बाद कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है.   कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा इससे संबंधित समस्त अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए विभाग को अधिकृत किया गया. 2) मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जाने हेतु श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के […]

निजी कंपनियों से बिनी बिजली खरीदे अरबों रुपए बांट रही सरकार

० हर साल 30 से 35 हजार करोड़ की बिजली कपंनियों से खरीद रही ० 5 साल में सरकार ने किया 390 कंपनियों से बिजली खरीदने एग्रीमेंट सीताराम ठाकुर, भोपाल। मप्र सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान 390 निजी कंपनियों से बिजली खरीदने एग्रीमेंट किए हैं, जबकि बिना बिजली खरीदे ही सरकार हर साल अरबों रुपए निजी कंपनियों को बांट रही है। सरकार निजी और सरकारी कंपनियों से सालाना 30 से 35 हजार करोड़ की बिजली खरीदती है और बिजली खरीदी में बड़ा खेल किया जाता है। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ता है। मप्र में बिजली खरीदने और बेचने के लिए सरकार ने पांच कंपनियां बना रखी है, […]

शंकराचार्य जी का अपमान सनातनी परंपराओं पर आघात – डॉ. महंत

० सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार माफी मांगे – डॉ. चरणदास महंत रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और उन्हें संगम स्नान से रोके जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस कृत्य को भारतीय संत परंपरा का अपमान और लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है। डॉ. महंत ने एक जारी बयान में कहा कि, मैं स्वयं एक कबीरपंथी हूँ और हमारे संस्कारों में संतों का स्थान सर्वोपरि है। कबीर साहब ने सिखाया है कि‘‘साधु भूखा भाव का, धन का भूखा […]

Breaking : प्रयागराज में केपी कॉलेज के पास ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, विमान में फंसे दोनों पायलट सुरक्षित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में केपी कॉलेज के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेडिकल चौराहे के निकट स्थित एक तालाब में एक ट्रेनी विमान के गिर गया। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से विमान में फंसे दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रेनी विमान केपी कॉलेज के पास एक तालाब में जा गिरा। विमान से तेज आवाज आने के बाद आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि तालाब की गहराई अधिक नहीं थी, लेकिन उसमें भारी मात्रा में जलकुंभ […]