Breaking: भूपेश कैबिनेट ने बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय , जानिए बैठक में लिए गए फैसले के बारे में

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए- ० प्रथम अनूपूरक अनुमान वर्ष 2023-24 का उपस्थापन बावत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। ० नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पुनर्वास योजना के अंतर्गत यथा संशोधित कण्डिका 5.5 के अनुसार ग्राम राखी के परियोजना प्रभावितों को पात्रता अनुसार बाड़ी हेतु खुली भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया। ० लेयर-1 के 12 ग्रामों में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के भूमि स्वामित्व की भूमि पर काबिज पात्र परिवारों को निर्धारित सीमा अनुसार बसाहट पट्टा प्रदान करने का निर्णय […]

रीपा के उत्पादों की करें बेहतर मार्केटिंग: डॉ. ज्योति पटेल

० रीपा से ग्रामीण, युवाओं, महिलाओं को बनाना है उद्यमी ० जिपं सीईओ ने ली महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की बैठक जांजगीर चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बुधवार को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा)में संचालित गतिविधियों की सिलसिलेवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने रीपा मैनेजरों को सतत रूप से रीपा उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीपा के तहत बनाए जा रहे सभी उत्पादों में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए और किसी तरह की कोई लापरवाही न करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि रीपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। […]

लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य – राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अपने तीन दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान ओडिशा के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता स्वर्गीय प्रदीप किशोर दास के जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए। यह समारोह भुवनेश्वर के गीतगोबिंद सदन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदीप किशोर दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ समाज के लिए किये गये योगदान को याद किया और स्वर्गीय दास को एक ईमानदार नेता बताया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भ्रष्टाचार से मुक्त एक स्वस्थ एवं सुंदर देश का निर्माण करने के लिए […]

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस महानिरीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई बैठक

० जुआ, सट्टा, ऑनलाईन गैम्बलिंग एवं अवैध शराब के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही के दिये गये निर्देश रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में विगत माह में जिलों के द्वारा उपरोक्त अपराधों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाईन गैम्बलिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी वैधानिक तथा प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये। बैठक में चिटफंड कम्पनियों के […]

रीपा की सेवा गतिविधियों में आंकांक्षी जिला दंतेवाड़ा प्रथम और कांकेर दूसरे स्थान पर

० रीपा में संचालित सेवा गतिविधियों से हितग्राहियों को 37 लाख रुपए की आय हुई रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की रीपा योजना वास्तव में सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान में संचालित आयमूलक गतिविधियां का प्रमुख केन्द्र है। रीपा केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों संचालित की जा रही है। सेवा गतिविधियों में राज्य के आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा प्रथम और कांकेर द्वितीय स्थान पर है। गौठानों में रीपा के माध्यम से आयमूलक गतिविधियों के संचालन के लिए शासन द्वारा आधारभूत संरचनाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्व-रोजगार की गतिविधियों के संचालन में मदद मिल रही है। रीपा में काम करने के […]

सब्सिडी की सुविधा और बढ़ती मांग से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में निरंतर बढ़ोत्तरी

० इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत 7656 हितग्राहियों को 14 करोड़ से अधिक राशि के सब्सिडी का वितरण जारी ० परिवहन विभाग: छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने वाहन के मूल्य का 10 प्रतिशत सब्सिडी रायपुर।परिवहन विभाग द्वारा राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के तहत हितग्राहियों को सब्सिडी का वितरण निरंतर किया जा रहा है। इस तारतम्य में अभी 7 हजार 656 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को 14 करोड़ 29 लाख 95 हजार 150 रूपए की राशि के सब्सिडी का वितरण जारी है। इस संबंध में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप […]

विशेष लेख : सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं राजीव युवा मितान

० अब तक राज्य में 13 हजार 242 से अधिक राजीव युवा मितान क्लब गठित रायपुर। देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो वह राज्य तेजी से आगे बढ़ने लगता है। युवाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया, ताकि युवा क्लब से जुड़कर राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। राजीव युवा मितान क्लब के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा 12 जनवरी 2020 को […]

मदनवाडा नक्सल हिंसा में शहीद विनोद चौबे सहित 29 पुलिसकर्मियों के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हुए शहीद विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए 28 पुलिसकर्मियों को उनके शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगाँव में मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जाबांज पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे जी एवं उनकी टीम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं, अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द। ज्ञात हो कि एसपी श्री विनोद […]

एयर इंडिया विमान में पैसेंजर ने मचाया बवाल: फ्लाइट के टॉयलेट का तोड़ा गेट, 10 पैसेंजर के साथ क्रू मेंबर ने आरोपी यात्री को किया काबू

नेशनल न्यूज़। बीते कुछ महीनों से फ्लाइट में यात्रियों के विवाद की खबरें सामने आ रही है कभी यात्रियों के बीच मारपीट या फिर किसी यात्री द्वारा यूरिन करने का मामला सामने आया है। वहीं अब एक और ताजा मामला सामने आया है जिसमें टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ गाली-गलौज ,फ्लाइट में सिगरेट पीने और टॉयलेट का गेट तोड़ने के आरोप में पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नेपाल का नागरिक महेश पंडित ने फ्लाइट में जमकर बवाल मचाया जिसके बाद अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है । जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे इस यात्री ने पहले […]

राज्यसभा चुनाव : BJP ने गुजरात व पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, इन्हे मिला टिकट

नेशनल न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुजरात से बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरी देवसिंह जाला को उम्मीदवार बनाया है जबकि पश्चिम बंगाल से ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत राय ‘महाराज’ को टिकट दिया गया है। भाजपा की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। 24 जुलाई को होगा मतदान गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के पास जो आठ सीट हैं, उनमें से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को […]