कानूनी पचड़े में फंसी तमन्ना भाटिया,महादेव बैटिंग ऐप केस में ED ने एक्ट्रेस को किया ग्रिल

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रे तमन्ना भाटिया इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसी हुईं हैं। उनका नाम हाल ही में महादेव बेटिंग ऐप मामले में सामने आया है। इसे लेकर ED ने तमन्ना से पूछताछ की है। तमन्ना 17 अक्टूबर को गुवाहाटी में ईडी के सामने पेश हुईं और उनसे महादेव बैटिंग ऐप और ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सवाल पूछे गए। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ED द्वारा बुलाए जाने के बाद तमन्ना भाटिया अपनी मां के साथ गुवाहाटी पहुंचीं। Tamannaah Bhatia पर आरोप है कि उन्होंने महादेव ऑनलाइन गेमिंग के सपोर्टिव बैटिंग ऐप यानी फेयरप्ले पर IPL मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा दिया। इसी सिलसिले में ईडी ने […]

Salman Khan: ‘पांच करोड़ दो या बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र भुगतो…’, पुलिस को सलमान के लिए मिला धमकी भरा संदेश

मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा है। इसमें सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। मैसेज भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। इसे हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने […]

श्री जैतुसाव मठ में मनाई गई शरद पूर्णिमा, लगाया गया खीर पुडी, लाई- बताशा का भोग

रायपुर। श्री जैतुसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर मे बड़े हर्षोउल्लास के साथ शरद पूर्णिमा मनाया गया. जिसमे 21 बटुक ब्राह्मणों के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया व मंगलमय महाआरती किया गया। जिसमें खीर पुडी, लाई बताशा का भोग लगाया गया व प्रसादी स्वरूप सभी को वितरण किया गया। जिसमे सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, पुजारी सुमित तिवारी, दीपक पाठक, धनेद्र मुंशी,गोविंद उपाध्याय, सत्यम तिवारी, यश अग्रवाल, उज्जवल ठाकुर , व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए |

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024 : छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा

० प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा रायपुर।राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में आयोजित 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। आज आयोजित मैराथन, स्विमिंग और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। गौरतलब है कि ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 11 बार ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीत चुका है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आज के प्रदर्शन से एक बार फिर से ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने की उम्मीद जगाई है। नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना ने […]

आज का इतिहास 18 अक्टूबर : 163 साल पहले इसी दिन दर्ज की गई थी दिल्ली की पहली प्राथमिकी

जब शहर में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी, तब दिल्ली, पंजाब प्रांत का हिस्सा था। उर्दू और फ़ारसी प्रचलित भाषाएं थीं और अदालत तथा पुलिस दस्तावेज़ में इनका उपयोग किया जाता था। प्राथमिकी का कुछ हिस्सा उर्दू में, कुछ फारसी में लिखा गया था। इसे सब्जी मंडी थाने के अधिकार क्षेत्र में कटरा शीश महल के निवासी मोहम्मद ए.आर. खान के बेटे मैउद्दीन ने पंजीकृत कराया था। यह मामला चोरी का पहला पंजीकृत मामला है। चोरी की गई वस्तुओं में महिलाओं के कपड़े, एक हुक्का, खाना पकाने के तीन छोटे बर्तन (देगची), एक कटोरा, और अन्य सामान शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत उस वक्त ’45 आने’ थी। सब्जी मंडी […]

Karwa Chauth 2024 Date: जानें कब है करवा चौथ ? जानें तिथि और मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है, इस बार यह शुभ तिथि 20 अक्टूबर दिन रविवार को है। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव, माता पार्वती, करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा चंद्र देव का पूजन किया जाता है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ के व्रत के सभी नियमों का पालन करती हैं और करवा माता से पति और परिवार की खुशी व तरक्की की कामना करती हैं। कब है करवा चौथ ? चतुर्थी तिथि का प्रारंभ – 20 अक्टूबर, सुबह रविवार […]

आज का राशिफल 18 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए कार्तिक मास का पहला दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपके पिताजी को आंखों से संबंधित समस्याएं यदि चल रही थी, तो उससे काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहा था, तो वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपको अपने किए गए कामों के लिए कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। […]

आज का पंचांग 17 अक्टूबर : आज से कार्तिक मास आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 26, शक सम्वत् 1946, कार्तिक कृष्णा प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 02, रबि-उल्सानी-14, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 18 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 26 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय […]

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड ने जारी की सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ और सचिव कनिष्ठ पदों के साक्षात्कार हेतु सूची जारी

० 4  से 6 नवंबर तक पात्र अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार ० अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट में कर सकते हैं अवलोकन रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड द्वारा व्यापम के माध्यम से सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ एवं सचिव कनिष्ठ के 30 पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के पश्चात् साक्षात्कार के लिए 95 अभ्यर्थियों को चिन्हांकित किया गया है। व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा के प्राप्त परिणामों के आधार पर साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची मंडी बोर्ड के वेबसाईट में 16 अक्टूबर को प्रदर्शित कर दी गई है। आगामी माह के 4 नवंबर से 6 नवंबर तक अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन तथा साक्षात्कार प्रातः 9.30 बजे से […]

एनडीए चीफ़ मिनिस्टर कॉन्क्लेव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चंडीगढ़। एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की विशेष बैठक, ‘चीफ़ मिनिस्टर कॉन्क्लेव’, आज चंडीगढ़ में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे और बैठक का नेतृत्व किया। इस बैठक में भाजपा के 13 मुख्यमंत्री और 16 उपमुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय के एनडीए सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। एनडीए के इस प्रमुख सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास, राज्यों के बीच समन्वय और सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए साझा प्रयासों पर चर्चा करना था। सम्मेलन की शुरुआत हरियाणा […]