धमतरी में संत बाबा गाडगे जी चौक का भव्य लोकार्पण: जनसमूह ने दिया विकास को समर्थन
० स्वच्छता और सेवा के प्रति प्रेरित किया -रामू रोहरा धमतरी। रामसागर पारा वार्ड स्थित विष्णु होटल के पास गुरुवार को संत बाबा गाडगे जी चौक का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल क्षेत्रीय विकास को गति दी, बल्कि स्थानीय लोगों में उत्साह और गर्व का भाव भी जागृत किया। लोकार्पण का कार्य प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा और वार्ड पार्षद श्याम साहू के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से संत बाबा गाडगे जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज में स्वच्छता, शिक्षा और सेवा को बढ़ावा देने के प्रयासों […]



