छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड : उत्तर में चलने लगी शीतलहर, कई जिलों में 9 डिग्री तक लुढ़का पारा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंच गया. माना में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिनभर ठंड का अहसास हुआ. प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 11.9 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.3 […]



