बस स्टेंड के लिए प्रस्तावित 4 एकड़ भूमि पर बना दिया इक्को पार्क,फंड के अभाव में काम पुरा नहीं हुआ तो गेट पर लटका होता है ताला
० जान जोखिम में डाल नगर वासी नेशनल हाइवे पर कर रहे मार्निंग वॉक,बंद पड़े ऑक्सी जोन को लेकर अब नगर में फैल रहा आक्रोश गरियाबंद। 2019 में इको पार्क की नींव रखी गई,तय हुआ कि इसे ऑक्सी जोन के रूप में विकसित कर एक संपूर्ण गार्डन का स्वरूप दिया जायेगा।स्टीमेट में फाउंटेन,ओपन हाउस, बच्चो के लिए जरूरी झुले,रोज गार्डेन, पाथ वे, विभिन्न प्रकार के पेड़ के अलावा एक विकसित आकर्षक गार्डन का स्वरूप देना था।इस तय स्टीमेट में ढाई करोड़ से ज्यादा खर्च होता। 2019 में लगभग 45 लाख कैंपा मद में आया जिससे वृक्षारोपण व तार घेरा जैसे काम कराया गया।लगभग 20 लाख रुपए खर्च बाउंड्रीवाल,गेट, पाथ वे,रखरखाव […]



