मुख्यमंत्री ने प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का किया शुभारंभ,सीएम की मौजूदगी में किसानों ने भांठागांव (बी) खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान

  ० सहकारी बैंक मोहंदीपाट की नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से किया। इसी के साथ आज 14 नवम्बर राज्य में किसानों से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र पहुंचने के बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल एवं अन्य यंत्रों का पूजन और वहां उपस्थित किसानों को माला पहना कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किसान भाईयों को धान खरीदी महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति […]

अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने धान खरीदी केंन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से की चर्चा

० किसानों के धान खरीदी पारदर्शिता के साथ करें – श्रीमती ऋचा शर्मा ० प्रथम दिवस खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों में अपार उत्साह गरियाबंद। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी योजना राज्य सरकार की सवोच्च प्राथमिकताओं में से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में गुरूवार 14 नवम्बर से धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की गई है। धान खरीदी के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारी पूर्व से कर ली गई है। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र पाण्डुका और धान संग्रहण केन्द्र कुण्डेलभाठा का औचक निरीक्षण किया। […]

IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग: कई आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी, देखिये पूरी लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने कई आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कलेक्टर भी शामिल हैं. देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी… new order 14.11.2024 new order 14.11.2024 (1)

एसीबी ने एसडीएम को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, 10 हजार रूपए रिश्वत लेते पकड़ाया

बेमेतरा। एसीबी ने आज बेमेतरा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है.आरोप है कि एसडीएम NOC के लिए रिश्व की मांग कर रहे थे। इसे लेकर दिव्यांग युवक ने ACB में शिकायत की थी, जिसके बाद एसीबी ने आज बेमेतरा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल, ग्राम भठगांव, तहसील देवकर, जिला-बेमेतरा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर भूमि के डायवर्सन के लिए (Diversion) अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये एस.डी.एम. कार्यालय साजा, जिला-बेमेतरा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। लेकिन आरोपी एसडीएम साजा […]

पीएम नरेंद्र मोदी करने जा रहे ऐतिहासिक दौरा, 56 साल बाद कोई भारतीय PM रखेगा इस देश में कदम

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक दौरा करने जा रहे हैं। दरअसल, वह 19 से 21 नवंबर 2024 तक गुयाना गणराज्य का ऐतिहासिक दौरा करेंगे। यह 1968 के बाद भारतीय प्रधानमंत्री का गुयाना का पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और गुयाना के बढ़ते और मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है, जो दोनों देशों के साझा औपनिवेशिक इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और रणनीतिक हितों पर आधारित हैं। इस यात्रा से भारत और गुयाना के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने का अवसर मिलेगा, खासकर कैरिबियाई समुदाय (CARICOM) के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में। विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी […]

झारखंड में पहले चरण के मतदान के बाद हेमंत सरकार की उल्टी गुनती शुरू: अमित शाह

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है। केंद्र द्वारा भेजे 3.90 लाख करोड़ रुपये हड़प लिए सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं पर झारखंड के समृद्ध खनिज और अन्य संसाधनों को लूटने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्य के गरीबों के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए 3.90 लाख करोड़ रुपये भी हड़प लिए हैं। हेमंत […]

58 वर्षीय महिला हुई डिजिटल अरेस्ट का शिकार, फ्रॉड ने ठग लिए 58 लाख रुपए, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की साइबर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस ने पंडरी निवासी 58 वर्षीय महिला से 58 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी जसविंदर सिंह साहनी के पास से नकद 9.50 लाख रुपए के साथ बैंक खाता, चेक बुक और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। ठगी का शातिर तरीका: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी की शिकार महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उनके आधार कार्ड के दुरुपयोग से 311 […]

रिटायर्ड जज गोविंद मिश्रा बने मानव अधिकार आयोग के सदस्य

रायपुर। राज्य सरकार ने रिटायर्ड जिला जज गोविंद मिश्रा को छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।श्री मिश्रा 14 नवंबर को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। गोविंद मिश्रा मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वे कई जिलों में न्यायाधीश और जिला जज रहे हैं।

नागपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बम की झूठी खबर देने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, रायपुर एयरपोर्ट में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर। आज रायपुर में 8.40 बजे नागपुर-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट की रूट डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि बताया कि सुबह ए0टी0सी (एयर ट्राफिक कंन्ट्रोल) के जरिये सूचना मिली कि इंडिगो फ्लाईट संख्या 6E.812 विमान जो नागपुर से कलकत्ता के लिये विमान भरा था जिसमें एक यात्री अनिमेष मंडल के द्वारा विमान के अंदर मुख्य केबिन क्रू के सदस्य को विमान मे बम होने की सूचना प्राप्त हुई। विमान में 187 यात्री सहित 6 क्रू सदस्य थे। सूचना मिलने पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर मे करवाकर नियमानुसार सीआईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम द्वारा सम्पूर्ण चेक किया गया। सीएसपी लम्बोदर […]

स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों द्वारा सिंचित भूमि बाल आश्रम आज वटवृक्ष बन चुकी है

० बाल आश्रम एवं राष्ट्रीय विद्यालय के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन रायपुर। बाल आश्रम एवं राष्ट्रीय विद्यालय रायपुर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय विद्यालय समिति एवं बाल आश्रम रायपुर के सयुंक्त तत्वावधान में शताब्दी समारोह तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राजेश्री महंत डाॅ राम सुंदर दास पूर्व विद्यायक छ.ग. शासन थे. कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रमोद दुबे पूर्व महापौर वर्तमान में सभापति न.प.नि. रायपुर थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति जितेंद्र रघुवंशी ने किया. कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजारोहण […]