केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का किया आव्हान

० मुख्यमंत्री के आग्रह पर जशपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की घोषणा ० केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने माटी के वीर पदयात्रा का किया भव्य शुभारंभ ० जनजातीय संस्कृति का गौरव गान ही सनातन संस्कृति का गौरव गान है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जशपुर में निकली भव्य पदयात्रा रायपुर। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने देश की आजादी और कोरोना काल में युवाओं […]

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर: टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के जिले, जानें और कहां-कहां की हवा है जहरीली

  दिल्ली। भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे प्रदूषित 121 देशों की सूची में भारत के तीन शहर हैं। इसमें राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई है। स्विस फर्म आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में 13 नवंबर को राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर है। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग देखने से पता चलता है कि 515 एक्यूआई के साथ दिल्ली पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर है। हालांकि, भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई […]

झारखंड चुनाव : ‘रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा इन चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा’, देवघर में चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

  देवघर। देवघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव में रोटी, बेटी और माटी राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा रहा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि पूरे राज्य में लोग रोटी, बेटी और मकान की अवधारणा पर चल रहे हैं। आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हुआ और भाजपा रोटी, बेटी और मकान के वादे को पूरा करेगी। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार झारखंड से जेएमएम और कांग्रेस का राज खत्म हो जाएगा।” इसके अलावा उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो वह लोगों से रोटी, बेटी और मकान का वादा […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : मतदान केंद्र में आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्त्ता, तैनात किए गए पुलिस बल

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान जारी है. मतदान के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़कर मामला शांत कराया. मतदान केंद्र में झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.   बताया जा रहा कि भाजपा का गमछा पहनकर मतदान केंद्र के अंदर जाने और महापौर एजाज ढेबर के फूड पैकेट बांटने को लेकर भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई. झड़प की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : दोपहर 1 बजे तक 28.37 प्रतिशत तक हुआ मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं कि लंबी-लंबी देखने को मिल रही है. पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने दोपहर 1 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक़ अब तक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 28.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है. बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसका परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों की बात करें तो क्षेत्र की 2 लाख […]

Big News : हाईकोर्ट ने IPS जीपी सिंह को दी राहत, राजद्रोह के मामले में रद्द की सभी प्रोसिडिंग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने IPS जीपी सिंह को बड़ी राहत देते हुए भूपेश कार्यकाल में उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह के केस की सभी प्रोसीडिंग्स रद्द कर दी है. IPS जीपी सिंह को राज्य सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय जुलाई 2023 में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे चुका है. बता दें कि ACB ने जुलाई 2021 को आईपीएस जीपी सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य स्थानों पर छापा मारा था. इसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्तावेज मिले थे. मामले में ACB ने जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी. इस कार्रवाई के मद्देनजर भूपेश सरकार ने […]

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन जारी, जानिए कहां चलेगा बुलडोजर, कहां होगी रोक?

दिल्ली। बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए यह साफ कर दिया कि किसी का भी आशियाना तोड़ना अवैध है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी आरोपी का घर सिर्फ इसलिए नहीं गिराया जा सकता क्योंकि उस पर किसी अपराध का आरोप है। जिसकी सच्चाई का निर्धारण सिर्फ न्यायपालिका ही करेगी। कोई अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करता है, या पूरी तरह से मनमाने या दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम करता है, तो उसे बख्शा नहीं जा सकता। कार्यपालिका जज नही बन सकती, बिना प्रक्रिया आरोपी का घर तोड़ना असंवैधानिक, यहां तक दोषी पाए जाने पर भी सजा के तौर पर उनकी संपत्ति को […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान,विधायक मोतीलाल साहू ने किया मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 18.73% मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में वोटिंग की। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला है। मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है। इधर, चंगोरा भाटा मतदान केंद्र में कांग्रेस ने वोटर्स के लिए पोहा की व्यवस्था की है। कांग्रेस […]

महाराष्ट्र: असल मुकाबला दो सियासी चाणक्यों पवार व शाह के बीच

अजय बोकिल महाराष्ट्र में भाजपानीत महायुति और कांग्रेसनीत महाविकास आघाडी के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव जीतना राजनीतिक जीवन मरण का प्रश्न बन गया है। भाजपा ने शुरू में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाराष्ट्र लाकर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे का असर टेस्ट किया। लेकिन लगता है जल्द ही पार्टी को समझ आ गया कि इसका असर नकारात्मक भी हो सकता है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसकी जगह ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को ज्यादा तवज्जो देना शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ लोग मोदी द्वारा इस नारे में संशोधन को योगी की बढ़ती लोकप्रियता पर लगाम लगाने की कोशिश के रूप में […]

आरईसीपीडीसीएल ने बीकानेर ए और बी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन को सौंपा

बीकानेर। आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने 11 नवंबर, 2024 को गुरुग्राम में 2 परियोजना ) बीकानेर ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और बीकानेर बी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया है।पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर दोनों पारेषण परियोजनाओं के विकास के लिए बोली लगाईं। राजस्थान अक्षय ऊर्जा क्षेत्र चरण-IV के बीकानेर परिसर से 6 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए ट्रांसमिशन योजनाओं की योजना बनाई गई है। योजना के ‘भाग ए’ में बीकानेर के पास 765/400 केवी, 6 X1500 एमवीए और 400/220 केवी, […]