पश्चिम बंगाल में टला बड़ा रेल हादसा, सिकंदराबाद-शालीमार ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
हावड़ा। शनिवार सुबह, हावड़ा जिले के शालीमार रेलवे स्टेशन के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22850) के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में एक पार्सल कोच और दो यात्री कोच शामिल थे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 5:31 बजे हुई, जब ट्रेन मध्य लाइन से डाउनलाइन पर ट्रैक बदल रही थी। इस दौरान ट्रेन की गति कम होने की वजह से दुर्घटना का असर कम था। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ओम प्रकाश चरण ने कहा कि दुर्घटना […]



