आज का पंचांग 11 नवंबर : आज से भीष्म पंचक प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 20, शक संवत 1946, कार्तिक शुक्ल, दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 26, रबि-उल्लावल-08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 नवम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि सायं 06 बजकर 47 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग रात्रि 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 22 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर […]

खनिज विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई,पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा तथा तीन ट्रैक्टर जब्त

रायपुर।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में गौण खनिजों के उत्खनन एवं अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। उप संचालक खनिज  के.के. गोलघाटे के निर्देशन में खनिज अधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिहवन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा एवं उनकी टीम ने बीते दिनों आरंग इलाके के ग्राम गुदगुदा में रेत अवैध खनन में संलिप्त पनडुब्बी नुमा मशीन, एक चेन माउन्टेन और एक हाईवा को मौके से जप्त कर थाना आरंग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की। इससे पूर्व इस टीम ने रेत के अवैध […]

कांग्रेस नेता नितिन भंसाली का पर्स गुमा, ऑटो चालक ने पर्स लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में हुआ कैद

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन भंसाली का पर्स 9 अक्टूबर की रात करीब सवा 9 बजे पंडरी मंडी गेट के पास गम हो गया। श्री भंसाली ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। नितिन भंसाली ने शिकायत में कहा है कि पंडरी मंडी गेट के सामने जेड ब्लू शो रूम के बाहर उनका पर्स गिर गया। पर्स में छह हजार रुपए नगद, तीन डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, वोटर आई डी कार्ड और आधार कार्ड रखे थे। भंसाली ने शिकायत में कहा है कि पंडरी मंडी गेट पर लगे सीसीटीवी में एक आटो चालाक पर्स उठाते दिख रहा है, लेकिन ऑटो का नंबर स्पष्ट नहीं है। […]

दक्षिण विधानसभा कांग्रेसियों के लिए पर्यटन स्थल बन गया है – बृजमोहन अग्रवाल

० भाजपा को गिनाने के लिए व्यक्ति मूलक कई काम है। कांग्रेस सिर्फ एक योजना बताएं – बृजमोहन अग्रवाल ० 2023 के विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड को इस चुनाव में तोड़कर हम आगे बढ़ेंगे – शिवरतन शर्मा ० भाजपा ने सुनील सोनी जैसे स्वच्छ छवि और ईमानदार प्रत्याशी मैदान में उतारा है – शिवरतन शर्मा रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस पार्टी के लिए एक पर्यंटन स्थल बन गया है हर 5 साल में कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण विधानसभा एक बार घूमने के लिए आती है। कांग्रेस ने मेरे खिलाफ आठ […]

पूर्व आईएएस डॉ. आलोक शुक्ला जायसवाल निको इस्पात संयंत्र बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे

रायपुर। पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला जायसवाल निको इस्पात संयंत्र में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। पहले छत्तीसगढ़ सरकार में सेवायें देते थे और अन्न (चावल) का नब्ज टटोले, साथ ही साथ दो-दो मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के नब्ज टटोले, हाईकोर्ट/सुप्रीम कोर्ट के जजों की नाड़ी देखे और अब स्टील प्लांट के अधिकारियों कर्मचारियों के नब्ज पर अपने अंगूठे और तर्जनी का कमाल दिखायेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने हाल ही में प्रैक्टिश्नर डॉक्टर के रूप में निको स्टील में पदभार संभाला है।

जैतूसाव मठ में भक्ति पूर्वक मनाया गया आंवला नवमी का त्यौहार

रायपुर। पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में में आंवला नवमी का त्यौहार श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12:00 बजे पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आंवला वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी तथा राधा -कृष्ण जी की मूर्ति को चांदी के सिंहासन पर आरूढ़ करके विधिवत पूजा अर्चना की गई। भगवान की स्तुति कर उन्हें भोग अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं तथा श्रद्धालु भक्तों ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा की और भगवान से आशीर्वाद मांगा, सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया उल्लेखनीय है कि आंवला नवमी के त्यौहार को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता […]

महाराष्ट्र चुनाव : किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह… अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे। भाजपा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ महायुति गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रही है। किसानों के ऋण माफ, 25 लाख नौकरियां इस अवसर पर बोलते हुए शाह ने किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रतिबद्धता पर […]

सूरजपुर : जंगली हाथी ने परिवार पर किया हमला, दो मासूम की गई जान, माता-पिता ने भागकर बचाई जान

सूरजपुर। सूरजपुर के प्रेमनगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में दो मासूम बच्चों की जान चली गई. यह घटना उस समय हुई जब पहाड़ पर झोपड़ी बनाकर रहने वाला यह परिवार सो रहा था. अचानक हुए हमले से माता-पिता ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन बच्चों को नहीं बचा सके. घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को तात्कालिक मुआवजा राशि उपलब्ध कराई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.  

5 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ कल मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं हुई तो 25 को करेंगे पैदल मार्च

रायपुर।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मोदी की गारंटी लागू करने की मांग को लेकर 11 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है. मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, वे 5 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जो कि पहले सामूहिक अवकाश के रूप में सामने आया था, और अब यह ज्ञापन देने के रूप में जारी रहेगा.   शिक्षक संघ से मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 11 नवंबर को वे राज्य के सभी 146 विकासखंडों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. इसके बाद, 12 से 24 नवंबर तक मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को भी मांग पत्र सौंपे जाएंगे. मोर्चा के नेताओ ने […]

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र, आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाने का वादा

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘आज हम महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।’ आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाने का वादा मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण […]