भारी बारिश का कहर ,दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी, सभी उड़ानें रद्द; छह घायल, बचाव कार्य जारी

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। मलबा कई कारों और टैक्सियों के ऊपर गिरा। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया […]

आज का राशिफल 28 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कुछ नया दायित्व आपको मिल सकता है। आपसी मतभेदों को मिटाने और पारिवारिक समस्याओं को हल करने में आज आप सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज व्यापार क्षेत्र में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। लेन-देन करने में सावधानी रखें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को आज अपने अधिकारी वर्ग से आपसी […]

आज का पंचांग 28 जून : आज है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह शुभ दिन भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व उपवास रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 28 June 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – मीन सूर्योदय और सूर्यास्त का […]

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक, बहन इला कल्चुरी के पति महेंद्र कल्चुरी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति, डॉ. रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है। महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। श्री कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में बेटा साकेत, बहू शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु, बहू कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका शामिल हैं। शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 […]

खादी ग्राम उद्योग के दफ़्तर में भीषण आग, पहले मंजिल में फंसे कर्मचारियों को निकला गया बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खादी ग्राम उद्योग के दफ़्तर में भीषण आग लग गई है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास स्थित खादी ग्राम उद्योग भवन के ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग़ लगी है। बताया जा रहा है कि, आग लगने से बिल्डिंग की पहले मंज़िल में कई कर्मचारी फंस गए थे। इन कर्मचारियों को दमकल और पुलिस कर्मियों ने मिलकर बाहर निकाला लिया है। आग लगने की खबर मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया है। कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच […]

गरियाबंद हाई स्कूल खेल का मैदान बन गया है आवागमन का मुख्य मार्ग

० जगह–जगह दीवार के टूट जाने के चलते शराबी गंजेड़ीयों का शाम होने के बाद जमती हैं महफिलें… गरियाबंद। वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व क्या है बताने की आवश्यकता नहीं है। अमीर हो या गरीब, शिक्षा हम सबके लिए जरुरी है और हमारे देश के संविधान ने हम सभी को शिक्षा का अधिकार दिया है। इसके लिए सरकार हर साल करोड़ों रूपये खर्च करती है। शायद ही ऐसा कोई गाँव हो जहाँ शिक्षा का मंदिर न हो। सरकार के अलावा ऐसे कई सामाजिक संस्थाएं, संगठन व व्यक्ति विशेष भी हैं जो किसी न किसी रूप में सहयोग करते रहते हैं, लेकिन इसे एक विडम्बना ही कहेंगे कि गरियाबंद का […]

निविदा के बाद अब तुरंत काम होगा शुरू, पीडब्लूडी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

० सड़क और सेतु निर्माण के लिए निविदा के पहले कार्यपालन अभियंता को प्रमाणित करना होगा कि 90 प्रतिशत बाधारहित भूमि उपलब्ध ० भवन निर्माण के लिए पूरी जमीन व्यवधानरहित होने पर ही आमंत्रित की जा सकेगी निविदा ० उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश के बाद प्रमुख अभियंता सहित सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं को परिपत्र जारी ० नए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई रायपुर।लोक निर्माण विभाग के कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूर्ण करने राज्य शासन द्वारा निविदा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब सड़क और सेतु निर्माण के लिए निविदा […]

छत्तीसगढ़ की पहली जेसीबी वूमेन को एक्सपो के लिए जापान से बुलावा, मुख्यमंत्री ने कहा जापान जाने सामान पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे टोक्यो

रायपुर।राजनांदगांव से आई दमयंती सोनी 61 साल की हैं और छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं जो जेसीबी चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं अपितु देश भर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से एक्सपो में देश शामिल नहीं हो पा रही। अपनी दिक्कत उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं। आप सामान पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी। आप तैयारी करें। दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात […]

सौम्या चौरसिया को झटका, कोयला घोटाला मामले में कोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में जेल में बंद निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज हो गई है। गुरुवार को सुनवाई के बाद ACB/EOW की फर्स्ट एडीजे कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिखा था, लेकिन कुछ ही देर बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। केस डायरी पढ़ने के बाद 25 रुपए लेवी का लाभ लेने की आशंका और जमानत का लाभ देने पर केस की जांच प्रभावित करने की आशंका के चलते कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की है। जमानत खारिज करते हुए कोर्ट ने लिखा है कि केस डायरी में उल्लेखित सामग्री से अपराध में अभियुक्ता की प्रथम दृष्टया संलिप्तता दिखती […]

राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, सदन में ‘आपातकाल’ पर बयानबाजियों पर जताई नाराजगी

दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। राहुल ने सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं द्वारा संसद में आपातकाल पर की गईं टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित था और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल राव ने इस बारे में जानकारी दी। आपातकाल पर बयानबाजी को नजरअंदाज किया जा सकता था- राहुल गांधी के सी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुने जाने के बाद इंडिया (INDIA) के घटक दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।जब […]