सुपेबेड़ा के किडनी पीड़ितों के लिए गरियाबंद में खुला क्रिटिकल केयर सेंटर,स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने अनुसंधान केंद्र खोलने का भी दिया आश्वासन

गरियाबंद। जिलेवासियों को स्वास्थ्य मंत्री ने आज बड़ी सौगात दी. सुपेबेड़ा जाने से पहले मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने गरियाबंद में क्रिटिकल केयर सेंटर का शुभारंभ किया. यहां 24 घंटे नेफ्रेलोजिस्ट, डॉक्टर तैनात रहेंगे. एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी. इस मौके पर मंत्री जयसवाल ने कहा, गरियाबंद में भविष्य में अनुसंधान केंद्र भी खोला जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर है. सुपेबेड़ा जाकर किडनी पीड़ितों से मिलने से पहले ही मंत्री ने गरियाबंद में सुपेबेड़ा स्पेशल किडनी वार्ड ( क्रिटिकल केयर सेंटर) का शुभारंभ किया. इस सेंटर में दो नेफ्रोलॉजिस्ट की ड्यूटी रहेगी. वहीं 5 डॉक्टर भी तैनात रहेंगे. स्पेशल सेंटर के निरीक्षण के […]

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया बड़ा बयान, कहा- घटना को अंजाम देने में कांग्रेस की मुख्य भूमिका

रायपुर। बलौदाबाजार घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पीड़ितों के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बलौदाबाजार घटना को अंजाम देने का काम किया है। घटना में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सार्वजनिक हो चुकी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। सभी को अपने राजनैतिक दल के नेता चुनने का अधिकार है। नेता प्रतिपक्ष बनने पर राहुल गांधी […]

भिलाई में देर रात गैंगवार : अमित जोश और स्टेनली गैंग के बीच हुई फायरिंग ,दो की मौत

भिलाई। भिलाई के ग्लोब चौक पर देर रात ढ़ाई बजे अमित जोश गैंग और स्टेनली गैंग के बीच गैंगवार में दो लोगों की मौत की खबर है। दो घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। गैंगवार में सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार घायलों में सुनील यादव जियो का कर्मचारी है, जबकि आदित्य सिंह छात्र है, जो लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है। सेंट्रल एवेन्यू रोड ग्लोब […]

13 जून से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, जुलाई में घर वापसी की उम्मीद

  नेशनल न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) गए नासा के अंतरिक्ष यात्री वैरी बुल विल्मोर और सुनीता विलियम्स को घर वापसी के लिए और इंतजार करना होगा। तकनीकी खामी के कारण उनकी वापसी टल गई है। हालांकि दोनों खतरे में नहीं हैं। इन्हें ले जाने वाला बोइंग स्टारलाइनर यान 5 जून को लॉन्च हुआ। अगले ही दिन अंतरिक्ष स्टेशन के साथ डॉक हो गया। तय कार्यक्रम के अनुसार इन्हें 13 जून को लौटना था, लेकिन इसे दो बार टाला जा चुका है। स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक हो रही है। आइए जानते हैं वापसी में देरी के तकनीकी कारण क्या हैं और लौटने की प्रक्रिया क्या है… स्पेसक्राफ्ट में क्या तकनीकी […]

जगदलपुर नगर निगम की सत्ता खोने के बाद कांग्रेस ने चुना नेता प्रतिपक्ष , उदय नाथ जेम्स बनें विपक्ष के नेता

जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम की सत्ता खोने के बाद विपक्ष की भूमिका में आई कांग्रेस ने अपने नेता प्रतिपक्ष का चयन किया है. कांग्रेस नेताओं ने उदय नाथ जेम्स को नेता प्रतिपक्ष चुना है, वहीं राजेश राय को उप नेता प्रतिपक्ष चुना गया है. दोनों का चुनाव ऑब्जर्वर और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव एवं कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश ठाकुर की मौजूदगी में हुआ. दरअसल, कांग्रेस की महापौर और अन्य दो पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी में जाने की वजह से जगदलपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ठीक लोकसभा चुनाव से पहले बन गई थी, जिसके बाद एमआईसी के कांग्रेसी पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया था. […]

शराब घोटाला मामला : सीबीआई ने कोर्ट में पेश करने के बाद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मामले में जांच एजेंसी को मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बुधवार को संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिल गई। आज सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले केजरीवाल को दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में शराब नीति मामले में सुनवाई के लिए पेश किया। […]

Breaking: ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी आसन तक लेकर गए

दिल्ली। भाजपा सांसद ओम बिरला को लोकसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया है। ओम बिरला को ध्वनिमत से स्पीकर चुना गया। पीएम मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नए स्पीकर ओम बिरला को परंपरा के अनुसार, आसन तक लेकर गए। लगातार दूसरी बार ओम बिरला लोकसभा स्पीकर पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। लोकसभा स्पीकर का चुनाव होते ही प्रोटेम स्पीकर भृतहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की, आज संविधान बचाने का ढोंग करने का भी उन्हें हक नही : चंद्रशेखर साहू

  गरियाबंद। 25 जून को आपातकाल की 50 वी वर्षगांठ भाजपा द्वारा आपातकाल स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के शिशु मंदिर में आपातकाल एवम लोकतंत्र की हत्या विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही मीसा बंदी रहें जीडी उपासने, लोचन साहू, महेंद्र जैन, तथा परिवार के सदस्य मुरलीधर सिन्हा, बलदेव सिंह हुंदल, गुरुनारायण तिवारी का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की 25 जून का काला दिन देश के इतिहास में लोकतंत्र पर लगा सबसे बड़ा काला दाग है। कांग्रेस कभी […]

मंदिर हसौद के पास अलसुबह दो कारों में हुई भिंड़त, दो की मौत, 5 अन्य घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में जिंदल मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह छह बजे दो कारों में आमने-सामने टक्‍कर हो गई। हादसे में कार सवार दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटना में कार में सवार 5 अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्‍पताल रवाना किया गया। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सुबह छह बजे यह सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रिम्स में डॉक्टर की पढ़ाई करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि […]

आषाढ़ महीने में पड़ेंगे 13 व्रत, दोनों एकादशी का है विशेष महत्व, जानें तारीख व त्योहारों की सूची

आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने की दोनों एकादशी का काफी खास महत्व होता है. आषाढ़ महीने की एकादशी को योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी कहा जाता है. इस महीने की एकादशी के बाद से ही भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं और चतुर्मास प्रारंभ हो जाता है. इसलिए भी यह महीना अत्यंत खास माना जाता है. क्योंकि इसके बाद किसी प्रकार का मांगलिक कार्य नहीं होता है. इस महीने में कई सारे व्रत और त्योहार भी आते हैं, जिसका महत्व आम लोगों के लिए काफी खास माना जाता है. इस महीने में पूजा करने से मिलते हैं कई सारे फल आषाढ़ के महीने में पड़ने […]