आज का इतिहास 6 नवंबर : आज ही के दिन महात्मा गांधी ने शुरू किया था ‘द ग्रेट मार्च’
6 नवंबर (Aaj ka itihas) की तारीख इतिहास के पन्नों में एक जनांदोलन की गवाह बनी. साल था 1913 जब महात्मा गांधी साउथ अफ्रीका में थें. उस वक़्त वहां कि सरकार में एक कानून पास किया जिसके तहत सिर्फ ईसाई तौर-तरीके से की गई शादियों को मान्य ठहराया गया. इसका सीधा मतलब ये था कि वहां बसे भारतीय और अन्य धर्म के लोगों की शादियां और उनसे उत्पन्न संतानें अवैध मानी जाएंगी. इस काले कानून के खिलाफ महात्मा गांधी ने 6 नवंबर 1913 को ‘द ग्रेट मार्च’ (‘The Great March’) निकाला. इसमें करीब 2000 लोग शामिल हुए. गांधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया. वे जमानत पे छूटे तो फिर […]



