आज का राशिफल 3 अक्टूबर : जानिए मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि के प्रतिपदा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।   मिथुन दैनिक राशिफल […]

आज का पंचांग 3 अक्टूबर : आज से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, जानें पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आश्विन 11, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 18, रबि-उल्लावल 29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 59 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 01 बजकर 39 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 06 मिनट […]

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: रायपुर से अब चेन्नई और पुणे के लिए डायरेक्ट भर सकते हैं उड़ान, जानें शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए ख़ुशी की खबर है. अब राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से चेन्नई और पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। यह फ्लाइट अब रोजाना रायपुर से उड़ान भरेगी। इन नई उड़ानों का शेड्यूल के मुताबिक, चेन्नई से 13.35 की फ्लाइट रायपुर 15.20 बजे पहुंचेगी। वही रायपुर से 20.25 की फ्लाइट चेन्नई 22.15 बजे पहुंचेगी। तो वहीं रायपुर से 15.50 बजे की फ्लाइट 17.35 को पुणे पहुंचेगी। वहां से 18.15 बजे निकलकर रायपुर 19.55 बजे पहुंचेगी।

न्याय यात्रा के समापन में गरजे पीसीसी चीफ बैज ने कहा – छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बना रही है सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन गांधी मैदान में आमसभा के साथ हुआ. आमसभा में सरकार के खिलाफ कांग्रेस के सभी बड़े नेता जमकर गरजे. पायलट, बघेल, महंत, बैज, साहू, चौबे और मरकाम जैसे नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार सचेत नहीं हुई तो प्रदेश भर में संग्राम होगा. दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का हाल भी मणिपुर की तरह हो गया है. प्रदेश में हर तरफ अशांति और आराजकता का माहौल है. समाज में भाईचारा की जगह नफरत बो दिया गया है. हिंसक लड़ाइयां हो रही है. चोरी-लूट की तरह, अब चाकूबाजी, हत्या, बल्तकार की […]

CG Breaking : दिल्ली के युवक ने रायगढ़ के होटल में की ख़ुदकुशी, 5 दिन से कमरे में लटकी हुई थी लाश

रायगढ़।रायगढ़ स्थित शांति लॉज में एक युवक की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. बीते 5 दिनों से वह लॉज में रुका हुआ था. आज अचानक कमरे से भारी बदबू आने लगी, जिसके बाद पुलिस में इसकी सूचाना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली निवासी विसंबर (35 वर्ष) के रूप में हुई है. युवक 28 सितंबर से लॉज के कमरे नंबर 211 में ठहरा हुआ था. बीते पांच दिनों से कमरा बंद होने के चलते कमरे से भयंकर बदबू आने लगी, जिसके बाद […]

ईरान-इजरायल जंग से टेंशन में भारत; जयशंकर ने विशेषज्ञों से किया विचार-विमर्श, दोनों देशों को दी सलाह

दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार की रात ईरान (Iran) ने इजरायल (Israel) पर एक बड़े मिसाइल हमले (Missile attack) को अंजाम दिया। इस घटना के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S.Jaishankar) ने विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार है, लेकिन संघर्ष को और भड़कने से रोकना भी जरूरी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि सभी संबंधित पक्षों को “बातचीत और कूटनीति” के माध्यम से मुद्दों को सुलझाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर भारत गहरी […]

रायपुर से अभनपुर के बीच चलेगी मेमू ट्रेन,संचालन को मिली मंजूरी, जानिए स्टॉपेज और टाइम

रायपुर। रायपुर सिविल स्टेशन से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन मंजूर किया है। इसके संबध में रेलवे बोर्ड और मंत्रालय के आदेश जारी किया गया है। डायरेक्टर कोचिंग संजय आर नीलम के आदेशानुसार यह ट्रेन रायपुर से 9 बजे छूटकर नवा रायपुर के सीबीडी होकर 10.10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। इसके स्टापेज आरवी ब्लाक हट, मंदिर हसौद ,उद्योग नगर, सीबीडी,मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर होंगे। नीलम ने कहा है कि ट्रेन उद्घाटन की तारीख की सूचना जल्द दी जाएगी। मेमू ट्रेन सुबह और शाम दो फेरे लगाएगी। रेलवे ने रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन का किराया 10 रुपए रखा है। यह ट्रेन रायपुर, मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होकर अभनपुर […]

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की भर्ती में आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से सरकार द्वारा पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया-2024 के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करते छूट का आदेश जारी किया गया है। यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित अधिकतम आयूसीमा में 05 वर्ष (सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) […]

स्वच्छता अभियान राज्य में जनआंदोलन का लिया रूप : मुख्यमंत्री

० छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य रायपुर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, […]

गांधी जयंती के अवसर पर सीएम साय ने खादी वस्त्रों की खरीदी पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी की घोषणा की

रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खादी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से खादी वस्त्र खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी, जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में की. सीएम ने पत्नी के लिए खरीदी साड़ी मुख्यमंत्री साय ने खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का दौरा करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक साड़ी भी खरीदी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक खादी का उपयोग करें. सीएम साय […]