जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 को गंगरेल में,पानी को संरक्षित करने की शपथ लेकर संगठित हुए 36 कमार परिवार

० पीपरहीभर्री में 36 कमार परिवार जल संरक्षण हेतु बना रहे डाईक डबरी और तालाब ० जंगल और जमीन को हरा-भरा रखने निभा रहे जिम्मेदारी धमतरी (राजेंद्र ठाकुर ) . जल का संरक्षण करने और उसके दुरूपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है। नारी शक्ति से जल शक्ति के तहत आयोजित इस अभियान में जिले के विशेष जनजाति कमार आदिवासी परिवार भी पीछे नहीं रहे। पानी के गिरते हुए स्तर से चिंतित होकर कमार आदिवासी भी स्वयं की जमीन में वर्षा जल को संचित करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने इसके लिए पीपरहीभर्री में तालाब, डबरी और डाइक निर्माण करने […]

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ, पारंपरिक हर्बल उत्पादों और लोक कला का किया अवलोकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में आज *प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक वन संपदा, औषधीय उत्पादों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली और कलाकारों व कारीगरों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। पारंपरिक औषधियों की जानकारी प्राप्त की मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वैद्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम द्वारा प्रदर्शित पारंपरिक […]

एसईसीएल के गेवरा खदान में 24 घंटे के भीतर दूसरा हादसा, बारूद से भरे वाहन में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत,कई घायल

कोरबा। एसईसीएल के गेवरा खदान में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा हुआ है. कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर वापस लौट रही बारूद से भरी एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गया. वाहन पर आठ लोग सवार थे, जिसमें एक की वाहन में दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि तीन दिन में यहां तीसरा हादसा हो चुका है. घटना के बाद खदान में हड़कप मच गया है. एसईसीएल प्रबंधन ने दीपका थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है. घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया है.बता दें कि आज ही सुबह एसईसीएल […]

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने अवैध गुटखा फैक्ट्री पर की छापेमारी में 85 बोरी गुटखा बरामद, हिरासत में लिए गए 12 लोग

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गुटका बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा है. पुरानी भिलाई पुलिस ने उमदा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर जर्दायुक्त गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री और गोदाम से 85 बोरी गुटखा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है. इस कार्रवाई में मौके से 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि इस अवैध धंधे का मुख्य आरोपी साजिद खान फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.   भिलाई तीन थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि उन्हें कई दिनों से उमदा क्षेत्र में जर्दायुक्त गुटखा बनाने की सूचना मिल रही थी। […]

सीएम साय 7 अक्टूबर को जाएंगे दिल्ली, गृह मंत्री अमित शाह से राज्य के अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा होगी.  

राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात,छत्तीसगढ़ की सृदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए निवेशक सम्मेलन आयोजन का रखा प्रस्ताव

दिल्ली। राज्यपाल रमेन डेका ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। श्री डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू संस्थागत निवेश और विदेशी संस्थागत निवेश के द्वारा छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण के साथ छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन 2025 के आयोजन का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ बड़े और छोटे उद्योगों, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट निवेश को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निवेश […]

सैन्य समारोह के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का हुआ शानदार स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पहल में हो रहे भव्य सैन्य समारोह के लिए आज राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरण रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा। शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ासा उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे।गौरतलब है कि सैन्य प्रदर्शनी 5-6 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। इसमें सेना के जाबांज सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।  

महादेव सट्टेबाजी एप मामला : 13 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली व्यवसायी सुनील दम्मानी को जमानत

रायपुर /दिल्ली। छत्तीसगढ़ के व्यवसायी सुनील दम्मानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें शीर्ष अदालत ने गुरुवार को जमानत दे दी। बता दें, दम्मानी को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल अगस्त में अवैध जुआ महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से जेल में बंद व्यवसायी के वकील ने हाल ही में आग्रह किया था कि जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। इसी याचिका पर आज सुनवाई हुई। अदालत ने कहा कि दम्मानी ने आरोपों की गंभीरता को समझे बिना ऐसा किया। इन शर्तों के साथ दी गई […]

इजरायल की एक और सफलताः एयर स्ट्राइक में मार गिराया हमास सरकार का चीफ रॉही मुश्तहा, 2 वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भी किया ढेर

इंटरनेशनल न्यूज़। इजरायल ने हमास को एक और झटका दिया है। इजरायली सेना ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने गाजा में हमास सरकार के प्रमुख रॉही मुश्ता को और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को हवाई हमले में ‘नाश’ कर दिया है। यह हवाई हमला तीन महीने पहले किया गया था। इजरायली सेना के अनुसार, यह हमला गाजा के उत्तर में एक भूमिगत परिसर पर किया गया, जो कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में कार्य करता था। बताया गया है कि मुश्ता, कमांडर समह अल-सिराज और सामी ओउद वहां शरण ले रहे थे, जब यह हवाई हमला हुआ। इजरायली सेना ने कहा, “मुश्ता हमास के सबसे वरिष्ठ ऑपरेटरों में […]

राज्य सरकार से मिली अनुमति, IPS डी श्रवण जा रहे हैं NIA की प्रतिनियुक्ति में

रायपुर। 2008 बैच के आईपीएस डी श्रवण एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. राज्य शासन ने प्रतिनियुक्ति की अनुमति दे दी है. डीआईजी रैंक के अफसर डी श्रवण पाँच साल की प्रतिनियुक्ति जा रहे हैं. आईपीएस डी श्रवण छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के अफसर हैं. उनका पूरा नाम दावुलुरी श्रवण है. मूलतः वे आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं. एमए, एमफिल के बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर जगदलपुर जिले में नियुक्त किया गया. वे जगदलपुर कोतवाली में थाना प्रभारी रहे. एसडीओपी केशकाल की जवाबदारी भी उन्होंने संभाली. पुलिस अधीक्षक के तौर पर […]