प्रियंका गांधी इन दिनों में रहेंगी छत्तीसगढ़ के दौरे पर,कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की हो रही तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और यहां होने वाली सभाओं में नया अपडेट आया है। प्रियंका गांधी के दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है. अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी. लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है. प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी. इससे […]

आज का राशिफल 15 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नवरात्रि का सातवां दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो […]

आज का पंचांग 15 अप्रैल : चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बन रहे हैं शुभ और अशुभ योग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

आज 15 अप्रैल 2024, सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज इस दिन पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है। चैत्र नवरात्र का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस तिथि पर कई शुभ और अशुभ योग भी बन रहे हैं। आज का पंचांग (Panchang 15 April 2024) चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त – दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर   नक्षत्र – पुनर्वसु वार – सोमवार ऋतु – बसंत शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त […]

बिंद्रानवागढ़ में कांग्रेस ओवर कॉन्फिडेंस में तो राजिम में भाजपा फंस रही जातिगत पेंच में

० महासमुंद लोकसभा सीट पर जीत गरियाबंद जिले की यही दो विधानसभा के परिणाम तय करते हैं ० सीएम सभा से पहले चिंतित मुद्रा में दिखे भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस के निशाने पर गरियाबंद।महासमुंद के महाभारत में जीत के अपने अपने दावों के बीच जिले की बिंद्रानवागढ़ व राजिम विधान सभा में इस चुनाव में विधानसभा के विपरीत परिणाम आने के आसार नजर आ रहे हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन दोनो सीटो पर लोकसभा में सियासी बिसात विधानसभा से अलग है ऐसे में दावा किया जा रहा है की परिणाम भी विधान सभा के विपरित देखने को मिलेगा। बिंद्रानवागढ़ में कांग्रेस का ओवर कॉन्फिडेंस भाजपा के गढ़ कहे जाने […]

खैरागढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा- भूपेश बघेल ने घोटाला करने के लिए भगवान महादेव को भी नहीं छोड़ा

खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ चुनावी दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बहुत घोटाले हुए लेकिन कभी भगवान के नाम का घोटाला किसी ने नहीं किया था। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में टू जी, कॉमनवेल्थ, बोफोर्स घोटाला हुआ, मगर किसी का नाम भगवान के नाम से नहीं है। लेकिन भूपेश बघेल ने भगवान महादेव को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने 508 करोड़ का महादेव घोटाला किया। कोयला घोटाला, अन्न घोटाला, रेत घोटाला समेत तमाम घोटाला करते हुए वह थके नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस नेता भूपेश […]

बुर्का पहनकर भागने की तैयारी में था अकबर खान,पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है, उसे बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़िमत कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था. लेकिन उनकी गिरफ्तारी […]

राइस मिलर एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को चोरों ने बनाया निशाना, साफ़ किए 76 लाख के सोने और चांदी के जेवर

सक्ती। शुक्रवार देर रात बाराद्वार रोड स्थित राइस मिलर एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को चोरों ने अपना निशाना बनाया और नकदी समेत करीब 76 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. प्रार्थी पवन कुमार गोयल एवं प्रकाश गोयल ने सक्ती थाने में पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इतनी बड़ी चोरी की घटना होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, चोरों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब गोयल परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. इस दौरान चोर मकान के पीछे हिस्से से घुसकर अंदर आए और तीसरे नंबर के कमरे में रखी अलमारी खोलकर चोरी की, रात […]

लोकसभा चुनाव 2024 : बसपा ने छत्तीसगढ़ की तीन और सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है. सरगुजा की सीट पर संजय एक्का, रायगढ़ की सीट पर इन्नोसेंट कुजूर और बिलासपुर से अश्वनी रजक को प्रत्याशी घोषित किया है.

महासमुंद लोकसभा सीट विश्लेषण: जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दे निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

जीवन एस साहू गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे–जैसे नजदीक आ रही है, प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटे हुए हैं। बात करें महासमुंद लोकसभा सीट अंतर्गत गरियाबंद जिले की तो यहां चुनावी सरगर्मी तेज है। पिछले कुछ दिनों से यहां मौसम का मिजाज बदला–बदला है, लेकिन राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। महासमुंद लोकसभा सीट सबसे पुरानी सीटों में से एक है। यहां से बड़े–बड़े दिग्गज चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इसमें जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद महासमुंद लोकसभा सीट से […]

धमतरी में कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में किया गया प्रचार, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

धमतरी (दीपक जैन). कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में गांव-गांव प्रचार हेतु अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम,भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला भाजपा के मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा मंडल अध्यक्ष विजय यदु,महामंत्री रामायण सिन्हा,जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव,अय्युब खान सिंगपुर क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने ग्रामीणो से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी जी के सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हमें मिल रहा है। वहीं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को ₹3100 धान का […]