सीएम साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने,कहा – हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं

० छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा में हुआ पदाधिकारियों का निर्वाचन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सभी नव निर्वाचित […]

शहीद पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति में लगे कॉन्सटेबल ने की आत्महत्या

दुर्ग। लाइन में पदस्थ एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. मृत कांस्टेबल शहीद पिता की जगह हुई अनुकंपा नियुक्ति के बाद दुर्ग पुलिस में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार, लाइन में पदस्थ कांस्टेबल अभिषेक राय शनिवार रात को अपने कातुलबोर्ड स्थित घर में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के संबंध में सुपेला थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई. वहीं भिलाई सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मृत कांस्टेबल का हाल ही में भिलाई तीन थाने में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन उसे लाइन से रिलीव नहीं किया गया था. कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम […]

महादेव सट्टा एप मामले में कथित दो पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

रायपुर। महादेव सट्टा एप के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. खुद को पत्रकार बताकर ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन करने वाले दो लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दोनों अभी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. बता दें कि दो लोगों को दो दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों से पूछताछ में कथित दो पत्रकार का नाम सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर गदा चौक सुपेला भिलाई निवासी धीरज महतो पिता मिथलेश महतो (22 साल) ने दोनों लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. धीरज ने पुलिस को बताया कि वो श्रीशंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई […]

फर्जी सीबीआई ऑफिसर बनकर महिला डॉक्टर से की 62 लाख की ऑनलाइन ठगी, अपनाया फ्रॉड का नया तरीका

बिलासपुर। महिला डॉक्टर से 62 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पार्सल में ड्रग्स मिलने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है. दुबई से आए पार्सल में ड्रग्स का झांसा दिया, फिर खुद को सीबीआई अफसर बताया और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए. मामले की शिकायत पर रेंज साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.   जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड मित्र विहार कालोनी निवासी बिषाखा डे सक्ति जिले के हसौद में निजी हॉस्पिटल में डाॅक्टर हैं. बीते 12 सितंबर को उनके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई पार्सल आफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि एक पार्सल मुंबई से […]

CG Breaking: बीजापुर में नक्सलियों ने लगाया आईईडी,डिफ्यूज करने करने के दौरान हुआ धमाका, सीआरपीएफ के 5 जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तर्रेम थाना इलाके में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट से 5 जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जवान चिन्नागेलुर सीआरपीएफ कैंप से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाइनिंग के दौरान आईईडी डिफ्यूज करते वक्त उसमें ब्लास्ट होने से 5 जवानों को सामान्य चोंट आई है। घायल जवानों को मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बीजापुर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। एसपी बीजापुर इस घटना की पुष्टि की है। घटना रविवार सुबह 7 बजे की आसपास की बताई जा रही है। सर्चिंग पर निकले थे जवान घायलों में एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक इंस्पेक्टर सहित 3 कांस्टेबल शामिल […]

छत्तीसगढ़ में सियार का आतंक जारी: खुड़िया के बाद अब इस इलाके में 15 लोगों को किया घायल

लोरमी। खुड़िया के बाद अब सियार का आतंक ATR इलाके में देखा जा रहा है। दरअसल, सियार के हमले से 6 लोग घायल हुए हैं, जिस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दो दिनों में 6 से अधिक लोगों को रेबीज संक्रमित सियार ने अपना निशाना बनाया है। घायलों में दो छोटे-छोटे बच्चे सहित महिला और पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रेबीज संक्रमित सियार के हमले से मंजुरहा वनगांव में आज चार लोग घायल हो गए, जिनका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर सामुदायिक अस्पताल में किया गया। अब तक खुड़िया इलाके सहित ATR क्षेत्र में करीब 15 से अधिक लोगों को सियार ने […]

कही-सुनी (29SEPT-24) : नड्डा की चार घंटे की यात्रा के मायने क्या ?

रवि भोई की कलम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा 26 सितंबर को चार घंटे की यात्रा पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आए। जेपी नड्डा की यात्रा से लोगों के मन में कई सवाल और जिज्ञासा उठने लगे हैं। पहला सवाल तो क्या मंत्रियों को कोई संदेश दे गए और क्या जल्दी ही मंत्रियों के विभागों में हेरफेर या मंत्रिमडल के चेहरे में बदलाव होगा ? दूसरा क्या रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के बारे में कुछ विचार-विमर्श करने आए थे ? जेपी नड्डा ने चार घंटे की यात्रा में कई काम निपटाए। करीब 85 साल के आरएसएस प्रचारक और पूर्व राज्यसभा सांसद […]

Shardiya Navrtari 2024: नवरात्रि में कलश स्थापना के वक्त इन बातों का रखें ध्यान, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है .नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विधान है. कलश स्थापना के साथ ही देवी उपासना के 9 दिनों के इस विशेष पूजा की शुरुआत होती है .कलश स्थापना कैसे करें? इस दौरान किन बातों का ख्याल रखें ? कौन सा समय कलश स्थापना के लिए सबसे सही है? कलश स्थापना के बगैर नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है. कलश स्थापना के लिए मिट्टी का एक शुद्ध कलश, मिट्टी, जौ, नारियल, लाल चुनरी, साड़ी, मिट्टी का दीया, सिक्का, आम का पत्ता, सुपारी, अक्षत का होना जरूरी है. ऐसे करें कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त या […]

आज का राशिफल 29 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है, कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती है, वाहन का उपयोग संभाल कर करें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य के शुभारंभ करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रा संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगी। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का […]

आज का पंचांग 29 सितंबर : आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 07, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14, रबि-उल्लावल 25, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अगले दिन प्रातः 06 बजकर 19 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 48 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। […]