छत्तीसगढ़ में नक्सल मामलों में एनआईए की छापेमारी जारी, पत्रकार के घर भी पड़े छापे

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मामलों को लेकर लगातार एनआईए की छापेमारी जारी है. आज फिर NIA की टीम ने कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में स्थानीय पत्रकार के निवास समेत चार जगहों पर छापा मारा है. जिले की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल छापेमारी की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.4 अलग-अलग जगहों पर सुबह से NIA की कार्रवाई जारी है. बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने नकली होलोग्राम मामले में कोर्ट में पेश किया 2500 पन्नों का चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी प्रकरण मामले में आरोपियों के खिलाफ आज कोर्ट में चालान पेश हुआ है. राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले में नकली होलोग्राम का बड़ा जखीरा ईओडब्ल्यू ने बरामद किया था. नकली होलोग्राम की कड़ी छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड और उत्तरप्रदेश तक जुड़ रही थी. इसके बाद ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की थी. नकली होलोग्राम प्रकरण पर EOW ने आज गिरफ्तार आरोपी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुलारी और दिलीप पांडे के खिलाफ चालान पेश किया है. गौरतलब है सूबे के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने जांच कर मुख्य सरगना अनवर ढेबर की धनेली […]

मुख्यमंत्री ने की घोषणा: छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिवर्ष राज्योत्सव में मिलेगा पुरस्कार

० छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने पर है विशेष जोर ० मुख्यमंत्री विश्व पर्यटन दिवस पर सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां नवा रायपुर के एक निजी होटल में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने आगामी वर्ष से राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ […]

विश्व पर्यटन दिवस पर बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को मिला विशेष सम्मान

० सामुदायिक पर्यटन मॉडल और एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दी बधाई रायपुर।विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और ढूढमारस को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट […]

विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवार डर और धमकी के साए में जीने को मजबूर

० जेल भेजने की धमकी देकर 30 हजार रुपए की डिमांड, डरकर परिवार ने दिए 5 हजार रुपए ० परेशान पीड़ित परिवार मदद की गुहार लगाने पहुंचे कलेक्ट्रेट जीवन एस साहू गरियाबंद। एक तरफ सरकार प्रधानमंत्री जनमन योजना का संचालन कर विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार कमार लोगों के भलाई के लिए काम कर रही है। उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का दावा करती है। वहीं दूसरी ओर जिले में रहने वाले एक कमार परिवार डर और धमकी के साए में दिन काटने को मजबूर है। आबकारी विभाग के कर्मचारी द्वारा एक कमार परिवार से आए दिन परेशान कर रुपयों की मांग की जा रही है। अवैध शराब निर्माण की […]

cyclonic storm: तूफानी बारिश के साथ फ्लैश फ्लर्ड का अलर्ट, दिल्ली समेत पूरे देश में भारी बारिश के आसार

दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले हफ्ते मानसून की विदाई संभव है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर वाला टर्फ बन गया है, जिससे देशभर में मौसम अभी खराब ही रहेगा। उत्तर प्रदेश में बहुत भारी तूफानी बारिश की आशंका है, जबकि नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी दी गई है। बिहार में फ्लैश फ्लड का अलर्ट है, क्योंकि नेपाल में भारी बारिश से कोसी और गंडक नदियां उफान पर हैं। बिहार के 13 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश होने का […]

दिल्ली : एक घर में 5 लाशें…पत्नी की कैंसर से मौत, पिता ने अपनी चारों दिव्यांग बेटियों के साथ कर ली खुदकुशी

दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर से बुराड़ी कांड की तरह घर में पांच लाशें मिलने से सनसनसी फैल गई। रंगपुरी गांव में एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। 50 वर्षीय हीरालाल, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था, अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उनके घर से सभी की लाशें बरामद कीं। हीरालाल की चार बेटियाँ थीं: 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू, और 8 वर्षीय निधि। हीरालाल पेशे से एक कारपेंटर था, और उसकी पत्नी की मृत्यु एक साल पहले कैंसर से हो गई थी। पत्नी के निधन […]

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

  जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांचगीर-चाम्पा में स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त और भाजपा नेता शेखर चंदेल की लाश शुक्रवार की देर रात नैला रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर मिली है। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी और एसपी विवेक शुक्ला के साथ पुलिस टीम भी मौजूद थी। शेखर चंदेल की लाश मिलने के बाद शहर में शोक है और सभी लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटना के वक्त पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, रायपुर में थे, जो रात दो बजे […]

ओडिशा-छत्तीसगढ़ के महानदी जल विवाद का स्थायी हल निकाले केंद्र सरकार – अमित जोगी

० केंद्र, ओडिशा राज्य और छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार, महानदी विवाद को सुलझाए भाजपा की सरकार ० छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा है महानदी, महानदी पर पहला अधिकार छत्तीसगढ़ का रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने महानदी के पानी के उपयोग को लेकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सन 1983 से लगभग 40 साल पुराने जल विवाद पर कहा अब देश में जहां एक ओर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार है वही छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है। छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा महनदी जो छत्तीसगढ़ की […]

आज का इतिहास:93 साल पहले दुनिया के पहले एंटीबायोटिक का आविष्कार हुआ, भारत रत्न लता मंगेशकर का हुआ था जन्म

आज से ठीक 93 साल पहले 28 सितंबर 1928 की बात है। स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक सर एलेक्जेंडर फ्लेमिंग अपनी लैब में काम कर रहे थे। एक एक्सपेरिमेंट के दौरान एक्सीडेंटली उन्हें एक फंगस दिखा। उस फंगस पर की गई रिसर्च ने पूरी दुनिया में इलाज के तरीके को बदलकर रख दिया। दरअसल सर फ्लेमिंग की उस रिसर्च से ही दुनिया को पहली एंटीबायोटिक मेडिसिन पेनिसिलिन मिली थी। एलेक्जेंडर फ्लेमिंग के इस आविष्कार को 20वीं सदी के सबसे बड़े इन्वेंशन में गिना जाता है। 6 अगस्त 1881 को स्कॉटलैंड में जन्मे एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1906 में सेंट मैरी हॉस्पिटल मेडिकल स्कूल से डिग्री ली। इसके बाद रॉयल आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में […]