महालया अमावस्या कब है, जानें महत्व और पितरों की मुक्ति के लिए विशेष श्राद्ध पूजा विधि

महालया अमावस्या को पितरों के तर्पण और श्राद्ध को करने के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। महालया अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस साल महालया अमावस्या 2 अक्टूबर, बुधवार के दिन है। पितृपक्ष में पड़ने वाली महालया अमावस्या पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए भी जानी जाती है। महालया अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध करने से न केवल उनकी आत्मा को मुक्ति मिलती है बल्कि तर्पण करने वाले व्यक्ति के पुण्य कर्मों में भी वृद्धि होती है। आइए, जानते हैं महालया अमावस्या का महत्व और पूजा विधि। महालया अमावस्या कब है हिन्दू पंचांग के अनुसार, महालया अमावस्या नवरात्र की शुरुआत और […]

आज का राशिफल 28 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए इंदिरा एकादशी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे, मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं, नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)   आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आप यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में […]

आज का पंचांग 28 सितंबर : आज इंदिरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 06, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 13, रबि-उल्लावल 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 50 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 58 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 38 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह […]

पूर्व आईएएस अनुराग पांडेय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूर्व आईएएस अनुराग पाण्डेय एवं बीजापुर के पूर्व कलेक्टर ने मुलाकात की। श्री पाण्डेय का लगभग 4 दशकों छात्र-जीवन से ही केंद्रीय मंत्री नड्डा से संपर्क है. तत समय जेएनयू ,दिल्ली आदि के विभिन्न कार्यक्रमो में जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में सहभागी रहें है।श्री पाण्डेय द्वारा राज्य विशेष कर अन्दुरुनी आदिवासी क्षेत्रों में कार्यो की जानकारी दी गई।

गिरौदपुरी से कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा शुरू,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चलेंगे 6 दिन 130 किमी

० नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, टी.एस. सिंहदेव सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल रायपुर। कांग्रेस की 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का शुभारम्भ गिरौदपुरी धाम से पूजा अर्चना के साथ हुआ। यात्रा की शुरुआत के पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शिवरी नारायण में भगवान श्री राम एवं माता शबरी के मंदिर का दर्शन किया। उसके बाद सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली जा कर नमन करने के बाद बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में गुरु गद्दी का दर्शन कर प्रदेश में शांति की बहाली सभी के सुख, शांति की कामना किया। प्रथम दिन की यात्रा की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री […]

खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री साय

० हमारा लक्ष्य है विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतें प्रदेश के खिलाड़ी ० मुख्यमंत्री ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में प्रचलित 8-10 महत्वपूर्ण खेलों को चिन्हांकित कर खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीते, हम इसी लक्ष्य के साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रहें हैं। हमें अपनी खेल प्रतिभाओं को विश्व पटल पर लेकर जाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा उपरांत अधिकारियों […]

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी से सरकार तो बन गई लेकिन समस्या जस का तस,4 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी -अधिकारी हड़ताल पर

गरियाबंद। बडे बडे वादे करके छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार तो बन गई लेकिन जिल वादो के बलबुते जहा छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार बन रहा है से ना ही मीडिया और ना ही आमजनता कोई भी आश्वस्त था वहा मोदी की गारंटी ने कर्मचारी अधिकारी के मन में अपनी विगत विभिन्न लंबित मांगो को पूरा करने का घोषणा नही संकल्प पत्र से पुनः एक बार भाजपा की सरकार को पूर्ण बहुमत के साथ राज्य मे ंलाया है वही मोदी की गारंटी एक जुमला बनते जा रहा है। बीजेपी के घोषणा पत्र अनुसार कर्मचारी अधिकारी हितैषी अनेकानेक ऐसे वादे शामिल है जो कर्मचारी हितो को लेकर तैयार किया गया है […]

अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत तेंदुए के शावक का डीएफओ की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

  गरियाबंद। गरियाबंद के छुरा फॉरेस्ट रेंज में आज गोनबेरा के जंगल तेंदुए का शावक सड़क किनारे मृत अवस्था में पाया।शावक की मौत से वन अमला भी हरकत में आ गया,डीएफओ लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया,परिस्थीति जन्य साक्ष्य के आधार पर डीएफओ ने कहा कि लगभग डेढ़ साल का सावक है,सर में भर चोट के निशान दिख रहा है,अनुमान है की किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। पीएम रिपोर्ट के बाद असली कारण पता चल सकेगा।

इंदौर में अर्धनग्न होकर Reel बनाने वाली लड़की पर FIR, 56 दुकान चौपाटी में बनाया गया अश्लील वीडियो हुआ था वायरल

इंदौर। इंदौर की एक मशहूर चाट-चौपाटी पर एक युवती के छोटे कपड़ों में घूमने से मचे बवाल के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया। तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 56 दुकान चाट-चौपाटी पर हाल ही में कम कपड़ों में घूमती नजर आई युवती पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की कुछ स्थानीय संस्थाओं के साथ ही अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने युवती के इस कृत्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यादव ने बताया, […]

‘मोदी की गारंटी’ लागू करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों ने किया राज्यव्यापी हड़ताल,अनिश्चितकालीन कार्यालय बंद की भी चेतावनी

रायपुर। ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी राज्यव्यापी कलम बंद, काम बंद, ताला बंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सरकारी कार्यालय में आज कामकाज बंद है. इसके साथ ही बूढ़ा तालाब स्थल इंडोर स्टेडियम परिसर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्यालय बंद करने की चेतावनी दी है. छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने प्रदेश सरकार से “मोदी की गारंटी” लागू करने की मांग करते हुए कहा कि फेडरेशन लंबे समय से शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता, अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिन […]