मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले को 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की दी सौगात,एनीकट, सामाजिक भवन, पुल-पुलियों सहित कई घोषणाएं

  ० उज्ज्वला गैस योजना से 2 हजार से अधिक महिलाओं को गैस घरेलू कनेक्शन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जनकल्याण और सामाजिक विकास के कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान की। उन्होंने जिले में 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया और उज्ज्वला योजना के तहत 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकासखंड बगीचा में लगभग 2.43 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए इसे वनांचल और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा सहित लगभग दो लाख की आबादी […]

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई : कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील,12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

  रायपुर। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए मुंगेली जिले में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव विकासशील द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों में छापामार कार्रवाई की गई। जांच में ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग सहित कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच उपरांत मुंगेली के उपलेटा राइस मिल, नवागॉव घुठेरा रोड स्थित नेशनल […]

‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ की बड़ी सफलता, 81 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

० बंदूक के नहीं, विकास के साथ है भविष्य — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम’ के अंतर्गत साउथ सब ज़ोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और हथियारों का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा विकास की मुख्यधारा को अपनाया है। इन पर कुल ₹1.41 करोड़ का इनाम घोषित था, जिससे यह आत्मसमर्पण अभियान अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक उपलब्धियों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे हिंसा की विचारधारा पर विश्वास की निर्णायक विजय बताया और कहा कि पिछले 48 घंटों में कुल 81 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस बात […]

आज का राशिफल 16 जनवरी : वृषभ, कर्क और कन्या समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक दिन, चंद्रमा बना रहे शुभ योग

मेष राशि,भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन उत्तम रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल आज मेष राशि में आकर राजयोग बना रहे हैं जिसका लाभ आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी वर्ग से आपको आज सपोर्ट मिलेगा। आप आज वैवाहिक जीवन मे भी सुख सहयोग पाएंगे। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। लव लाइफ में आप रोमांटिक बने रहेंगे। आज सेहत के मामले में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। आज भाग्य आपका 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, आपको आज उपाय के तौर पर भगवान शिव […]

आज का पंचांग 16 जनवरी : आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति पौष 27, शक संवत् 1947, माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि दिन शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 03, रज्जब 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से मध्याह्न 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक उपरात चतुर्दशी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र सुबह 5 बजकर 48 मिनट से अगले दिन सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक। ध्रव योग रात्रि 09 बजकर 7 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण रात्रि 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सुबह 05 बजकर […]

एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र, बिलासपुर में अत्याधुनिक सैमसंग अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

  बिलासपुर। एसईसीएल के बिलासपुर स्थित इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में आज सैमसंग की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी) मशीन V7 का शुभारंभ किया गया। मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएमएस (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. श्रुति देव मिश्रा, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. अरिहंत जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंशुमन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि डायग्नोस्टिक सेवाओं में सोनोग्राफी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सैमसंग V7 मशीन के स्थापित होने से अब इंदिरा विहार स्वास्थ्य केन्द्र में ही पेट (एब्डॉमिनल) सोनोग्राफी, सॉफ्ट टिशू सोनोग्राफी तथा कलर डॉपलर के माध्यम से रक्त […]

छत्तीसगढ़ लिथियम खदान की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य बना

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। राज्य सरकार व्दारा खनिजों के विकास एवं दोहन के लिए की जा रही योजनाबद्ध कार्यवाही के परिणामस्वरूप राज्य के खनिज राजस्व में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ लिथियम खदान की नीलामी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। दयानन्द ने कहा कि राज्य गठन के समय 429 करोड़ खनिज राजस्व में वृद्धि करते हुये अपने रजत जयंती वर्ष 2024-25 तक 14,592 करोड़ का सोपान तय किया है। राज्य डीएमएफ पोर्टल 2.0 लागू तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसम्बर, 2025 तक खनिजों से राज्य शासन को लगभग 10,345 करोड़ राजस्व प्राप्त हो चुका है एवं वित्तीय वर्ष की […]

कुलपति ने किया नेहरू पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित टेबल कैलेंडर का विमोचन

  रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां नेहरू पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित टेबल कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। इस कैलेंडर में विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों को सुरूचिपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रापयुर की अधिष्ठाता एवं नेहरू पुस्तकालाध्यक्ष डाॅ. आरती गुहे, सहायक पुस्तकालाध्यक्ष श्रीमति माधुरी गौतम, कृषि महाविद्यालय रायपुर के तकनीकी अधिकारी डाॅ. रामा मोहन सावू, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय नैयर सहित नेहरू पुस्तकालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

बगीचा में जिंदल फाउंडेशन का विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

  ० जशपुर जिले के बगीचा में सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ रायपुर । सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए जिंदल फाउंडेशन द्वारा जशपुर जिले के बगीचा में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। शिविर में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल, रायगढ़ तथा फोर्टिस अस्पताल, गुड़गांव के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया। जिंदल फाउंडेशन द्वारा अंचल में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने […]

5 लाख युवाओं ने वंदे मातरम् गाकर रचा इतिहास, 3000 से अधिक स्कूल -कॉलेज में एक साथ हुआ वंदे मातरम गान

० ⁠सुभाष स्टेडियम में उमड़ी युवाओं की भीड़ ,पिक्चर पोस्टकार्ड का हुआ विमोचन ० ⁠सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान रायपुर । वंदे मातरम् गान पर आज रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 5 लाख युवाओं ने इतिहास रच दिया । 3000 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में एक साथ वंदे मातरम् का गान हुआ । राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, महापौर, निगम मंडल के अध्यक्ष, पार्षद , पंच -सरपंच समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने भी युवाओं के साथ पूर्ण वंदे मातरम् गाकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने । दोपहर ठीक 12:55 बजे सुभाष स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा हुआ था । मंच भी अतिथियों से भर गया था । हर कोई […]