आज का पंचांग 14 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 14 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक। द्वादशी तिथि रात्रि 12 बजकर 12 मिनट (15 अप्रैल) तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र सायं 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण द्वादशी – रात्रि 12:12 बजे (15 अप्रैल) तक, फिर त्रयोदशी योग शुक्ल – दोपहर 03:40 बजे तक, फिर ब्रह्म करण कौलव – दोपहर 12:46 बजे […]

एमडी के नाम से फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, अधिकारियों की सतर्कता से ठगों के मनसूबे हुए नाकाम

  रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला के नाम का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात व्यक्तियों व्दारा अधिकारियों को ठगने का प्रयास किया गया। अधिकारियों की सजगता एवं सतर्कता से ठगों के मनसूबे नाकाम हो गए और इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 में कर दी गई है। ट्रांसमिशन कंपनी के कुछ अधिकारियों को आज दोपहर में एक फर्जी मोबाइल नंबर 99315-25803 से व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजे गए, जिनमें स्वयं को एमडी बताते हुए यह कहा गया कि वे किसी महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त हैं और तत्काल प्रभाव से एक बड़ी राशि 49 लाख 60 हजार 801 आरटीजीएस के माध्यम से एक […]

शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, TI समेत कई घायल… 10 आरोपी गिरफ्तार

  महासमुंद। Chhattisgarh के महासमुंद जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में पटेवा थाना प्रभारी (TI) सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पुलिस ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 13 अप्रैल को पटेवा थाना क्षेत्र के पचरी गांव में हुई। पुलिस टीम फरार आरोपी विजय मार्कंडेय और विनोद मार्कंडेय को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी। जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन में बैठाने की कोशिश की, तभी अचानक उनके परिजन और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। […]

इंस्टाग्राम हनीट्रैप में युवक का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। Instagram पर दोस्ती कर युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के पिता से 1 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने अपने रिश्तेदार ठेकेदार से पैसे मांगे थे। रकम नहीं मिलने पर उसने बदला लेने की साजिश रची। इसके तहत एक महिला के जरिए ठेकेदार के बेटे की इंस्टाग्राम पर दोस्ती करवाई गई। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद युवक को मिलने के बहाने बुलाया गया। जैसे ही युवक तय स्थान पर पहुंचा, आरोपियों […]

बंगाल SIR: मतदाता सूची से बाहर किए गए लोग नहीं कर पाएंगे मतदान, SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    दिल्ली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और जिनकी अपील अभी लंबित है, उन्हें आगामी चुनाव में मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अदालत के अनुसार, जब तक अपीलों पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक ऐसे लोगों को वोट देने देना कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ होगा। कोर्ट की अहम टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा— […]

छतीसगढ विपश्यना ट्रस्ट रायपुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

० बच्चों में एकाग्रता विकसित करने गलत चिंतन गलत आदतों से बचाव के लिए स्कूलों में आनापान ध्यान कराए जाने का आग्रह ० विपश्यना ध्यान प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यदक्षता में होगी वृद्धि रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को विपश्यना ध्यान शिविरों में शामिल होने के लिए विशेष अवकाश दिए जाने का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विपश्यना ट्रस्ट के पदाधिकारी ने शासन के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट से जुड़े आचार्यों एवं ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें विपश्यना ध्यान की दिशा में शासकीय कर्मियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि विपश्यना […]

कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को सर्वश्रेष्ठ सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार

० हैदराबाद में आयोजित सोयाबीन अनुसंधान परियोजना की वार्षिक बैठक में मिला सम्मान ० कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (सोयाबीन) को राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023-2025 की मूल्यांकन अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यह सम्मान राष्ट्रीय अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (सोयाबीन) नेटवर्क के अंतर्गत प्रदान किया गया। यह पुरस्कार रायपुर केंद्र की बहुआयामी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया जिसमें […]

महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश की मातृशक्ति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक समावेशी एवं सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ नारी की भागीदारी सुनिश्चित करने का यह प्रयास नए भारत की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण को रेखांकित किया कि निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सीधी भागीदारी ही विकसित […]

अंबेडकर जयंती के मौके पर कल ‘संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता’ पर होगा मंथन

  ० वक्ताओं में डॉ. सुशील त्रिवेदी, एसके पासवान, फैजल रिजवी, मंजीत कौर बल और डॉ. नंदन होंगे शामिल रायपुर। भारतीय संविधान के निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रवक्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को रायपुर में संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं सामयिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश के पत्रकारों के प्रमुख संगठन इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन से संबद्ध स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन, छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है। डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस व्याख्यानमाला में वर्तमान समय में लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, संविधान […]

CG Accident : NH-30 पर भीषण हादसा ,महिंद्रा बस और ट्रक में भिड़ंत, 12 से अधिक यात्री घायल

  काेंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गए और पास के एक ही पेड़ से जा टकराए।   हादसे में बस चालक बुरी तरह से […]