सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी भूपेश सोनवानी गिरफ्तार

० खाद्य निरीक्षक, लेबर निरीक्षक, स्टाफ नर्सिंग सहित अन्य कई शासकीय विभागों के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 01 दर्जन से अधिक लोगों को बनाया है अपना शिकार। रायपुर। प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम माठ पोस्ट खरोरा जिला रायपुर का निवासी है तथा ठेकेदारी एवं कृषि कार्य करता है। मंत्रालय में आपदा प्रबंधक के पद के लिये प्रार्थी के पुत्र लोकेन्द्र वर्मा एवं रिश्तेदार बलराम वर्मा एवं एम्स में नर्सिंग स्टॉफ पद हेतु मानषु वर्मा ने ऑन लाईन फार्म भरा था। माह अगस्त 2022 में कलेक्ट्रेट गार्डन में प्रार्थी का परिचय उसकेे एक मित्र के माध्यम से […]

अमरनाथ यात्रा : बारिश ने फिर रोकी यात्रा, भूस्खलन के कारण जम्मू से दूसरे दिन भी रवाना नहीं हुआ जत्था

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन की घटनाओं के चलते रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना नहीं हो पाया। ऐसे में जम्मू में अमरनाथ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रशासन ने यात्री निवास और धर्मशालाओं समेत 32 स्थानों पर तीर्थ यात्रियों को ठहराया हुआ है। हालांकि मौसम में सुधार आने पर पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों में ठहराए गए तीर्थ यात्रियों को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया गया है। 2 दिन से यात्रा को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में ही करीब 20,000 तीर्थ यात्री रुके हुए थे। […]

आरंग : एक ही परिवार के 3 मासूमों की कुएं में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग के चरौदा गांव में एक ही परिवार के 3 मासूमों की कुएं में गिरने से मौत हो गई. जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.घटना की जानकरी देते हुए आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि मरने वालों में कु. केशर साहू (उम्र 08 वर्ष),उल्लास साहू (5 वर्ष) पिता सोमनाथ साहू सगे भाई-बहन है. वही पेयस साहू (04 वर्ष) सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा है. तीनों मासूम घर से लगे ब्यारा में अमरूद तोड़ रहे थे. ब्यारा में ही एक बड़ा कुआं है. अमरूद तोड़ने के दौरान तीनों […]

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 17 जुलाई से, 16 तरह के पारम्परिक खेल होंगे

० बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तीन आयु वर्ग में होंगे प्रतिभागी रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से शुरू किया जाएगा। छत्तीसढ़िया ओलंपिक 6 चरणों में लगभग ढ़ाई महीने तक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले […]

पश्चिम बंगाल : 19 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 697 बूथों पर आज होगा पुनर्मतदान

नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कुल 697 बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान का आदेश दिया। उन्नीस जिलों में फैले इन सभी बूथों पर शनिवार को मतदान कराया गया था। मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक बूथ (175) हैं जहां पुनर्मतदान होंगे, मालदा 110 के साथ दूसरे स्थान पर और नादिया 89 के साथ तीसरे स्थान पर है। कूच बिहार में 53 बूथ पर और उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मिदनापुर में 31, हुगली में 29, दक्षिण दिनाजपुर में 18, बीरभूम और जलपाईगुड़ी में 14-14, पश्चिम मिदनापुर में 10, बांकुरा और हावड़ा […]

बेटियों के सपनों को सहारा देती मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना

० शिक्षा और रोजगार का सपना हो रहा साकार रायपुर।प्रदेश में श्रमिकों की बेटियां अब अपने सपने बुन रहीं हैं और सफलता की राह में आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार की नोनी सशक्तिकरण योजना बेटियों को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना से मिले सहारे ने बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार, छत्तीसगढ़ के श्रमिक परिवारों की बेटियों के शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से नोनी सशक्तिकरण योजना संचालित कर रही है। धमतरी जिला मुख्यालय के गोकुलपुर वार्ड की रहने वाली श्रीमती माधुरी गुप्ता खुद तो रोजी-मजदूरी का काम करती है लेकिन […]

मुख्यमंत्री आज भरदा (टटेंगा) में करेंगे माता बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 10 जुलाई 2023 को बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.55 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम टटेंगा पहुंचेंगे और वहां ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम टटेंगा से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

आज सावन का पहला सोमवार : इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

आज सावन माह का पहला सोमवार मनाया जाएगा। महादेव के उपासक उनको खुश करने के लिए सोमवार के व्रत रखते हैं। इस माह में पड़ने वाला हर एक सोमवार बहुत खास होता है। श्रावण मास में की गई पूजा कभी भी विफल नहीं जाती है और समस्त परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों के अनुसार जो कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार का व्रत रखती हैं, उन्हें मनचाहा व्रत प्राप्त होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि सावन के पहले सोमवार के दिन महादेव का आशीर्वाद प्राप्त हो तो इस तरह से पूजा करनी चाहिए। आज इस तरह करें महादेव की पूजा ० शास्त्रों के अनुसार 3 तरह के […]

आज का इतिहास 10 जुलाई : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और राजनीतिज्ञ राजनाथ सिंह का हुआ था जन्म

10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 10 ० तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान 1190 में रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी। ० नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह 1246 में दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ। ० हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर 1624 में हस्ताक्षर किये गये। ० इंग्लैंड ने 1652 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। ० भारत में ब्रिटिश सरकार ने 1800 में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की। ० अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने 1832 में दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया। ० न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक 1848 […]

आज का राशिफल 10 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन महीने के पहले सोमवार का दिन

​मेष राशिफल 10 जुलाई : आज सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करें मेष राशि के जातक आज आप अपने व्यवसाय के किसी काम को पूरा करने में अटके रहेंगे और अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवनसाथी आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकता है। आपके लिए सलाह है, जो भी काम करें सोच-समझकर करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े, नहीं तो आपके सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आज आपको बिजनस में संयम से काम लेने होगा नहीं तो किसी सहकर्मी से कहासुनी हो सकती है। धर्म-कर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। देवस्थान की यात्रा कर सकते हैं। आज भाग्य 81% तक मेष […]