कल से नवा रायपुर में शुरू हो रहा है पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा, पुलिस ने जारी की ट्रेफिक एडवाइज़री

रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम गनौद-खरखराडीह में 11 अगस्त से 16 अगस्त तक श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा के दौरान कथा स्थल पहुंच मार्गो के आसपास मध्यम व भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डीएसपी यातायात गुरजीत सिंह ने बताया कि में श्री शिवमहापुराण कथा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर सुगम आवागमन मार्ग, पार्किंग और डायवर्सन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए मार्ग और पार्किंग की यह व्यवस्था […]

अंबेडकर हॉस्पिटल के मरीजों को मिलेगी ए.सी. कमरों की सुविधा

0 पेईंग वार्ड के कमरों में लगेंगे  27 ए.सी., पोस्टमार्टम व्यवस्था भी सुधरेगी ० संभागायुक्त श्री कावरे की अध्यक्षता में हुई प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक ० कलेक्टर डॉ सिंह भी रहे मौजूद, मरीजों के हित में कई विषयों पर हुई चर्चा रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह की मौजूदगी में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा की स्वशासी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मरीजों के हित में कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेईंग वार्ड के रूप में मरीजों को ए.सी. कमरों की सुविधा देने के […]

kolkata: आंखों से बह रहा था खून, प्राइवेट पार्ट में चोटें… मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट का अर्धनग्न हालत में मिला शव

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में Postgraduate trainee डॉक्टर मृत पाई गई। Postgraduate trainee डॉक्टर के प्रारंभिक पोस्टमार्टम से पता चला है कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। सरकारी अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा की आलोचना के बीच मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को अस्पताल के कई विभागों में फ्री एंट्री थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो बाहरी व्यक्ति है। उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध […]

बलौदाबाजार : लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की कर दी निर्मम हत्या, हिरासत में लिए गए 15 लोग

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां लोगों ने युवक को तालिबानी सजा दी। स्‍थानीय लोगों ने गांव के चौराहे पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की निर्मम हत्या कर दी। दरअसल, यह घटना कसडोल थाने के कटवाझर गांव की है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। गांव के चौराहे पर हुई इस नृशंस घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है और घटना की जांच की जा रही है।

Brazil : विमान दुर्घटना में 61 लोगों की मौत…कुछ ही सेकंड में स्वाह हुआ विमान

ब्राजील। ब्राजील के साओ पाउलो के पास एक विमान दुर्घटना में उसमें सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान, जो साओ पाउलो जा रहा था, शुक्रवार को विन्हेडो के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एटीआर-निर्मित विमान नियंत्रण से बाहर होकर घरों के पास पेड़ों के समूह पर गिर गया, जिसके बाद काले धुएं का एक बड़ा गुबार निकला। विन्हेडो के पास वेलिन्होस के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई भी जीवित नहीं बचा है। पास के कॉन्डोमिनियम परिसर में केवल एक घर क्षतिग्रस्त हुआ, और कोई भी निवासी घायल नहीं […]

Bihar Crime: एक ही परिवार के चार का गला काटा, तीन की मौत; बेगूसराय में पति-पत्नी और बेटी की हत्या, बेटा गंभीर

पटना। बेगूसराय में सोए अवस्था में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दिया। इसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। इतना ही नहीं अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घर […]

Paris Olympics: कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को स्वदेश लौट आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने वापसी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थापों पर सब जमकर थिरके और पदक जीतने की खुशी मनाई। पदक का बचाव करने में हॉकी टीम हुई कामयाब भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल का पदक का सूखा समाप्त किया था और मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीता था। पेरिस में […]

Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का अटैक ,दो महिलाओं की मौत ,स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिला की मौत हो गई। दोनों मामले बिलासपुर के हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने लोगों को लक्षणों के बारे में बताया है। साथ ही टीमों को तैनात किया गया है ताकि संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा सके। स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामले कोरिया जिले के ग्राम पंडोपारा निवासी 51 वर्षीय महिला का है। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। 4 अगस्त को रेफर कर अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की स्थिति लगातार खराब होती गई। उनको सांस लेने में दिक्कत हो […]

छत्‍तीसगढ़ के इन सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

रायपुर। जुलाई के अंतिम और अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में भरपूर बारिश के बाद मानसून थोड़े आराम की मुद्रा में आ गया है। पिछले दो दिन से रायपुर में बारिश नहीं हुई है और आगे सप्‍ताहभर झमाझम बारिश की संभावना भी नहीं है। हालांकि छत्‍तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा सहित सात जिलों में बने मानसूनी तंत्र के चलते भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।   मौसम विभाग का कहना है कि इसके साथ ही कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर व मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तो रविवार को भी भारी […]

जशपुरनगर में हाथियों का आतंक ,हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला, मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल

जशपुरनगर। हाथी समस्या से जूझ रहे जशपुर जिले में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात बड़ी घटना हो गई। दल से अलग हो कर भटक रहे दंतैल ने कच्चे मकान को निशाना बनाया। कच्चे मकान को दाँत से गिराने के दौरान जान बचाने के लिए भाग रहे परिवार के तीन लोगो को कुचल दिया। चीख पुकार सुनकर मौक़े पर सहायता के लिए पहुँचे पड़ोसी को भी दंतैल ने कुचल दिया। दंतैल ने कच्चे मकान को बनाया निशाना घटना जिले के बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 की है। जानकारी के अनुसार मध्य रात लगभग 9 बजे हाथी यहाँ पहुंचा था। हाथी ने रामकेश्वर सोनी के कच्चे मकान को निशाना […]