सैटेलाइट सिटी स्टेशन का नाम लिखते ही देगा प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जानकारी,अब छत्तीसगढ़ टूरिज्म की बढ़ेगी पहचान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सौंदर्य व धार्मिक स्थल पूरे देश में प्रसिद्ध है, छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावना भी है। इसी संभावना को देखते हुए रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर एसईसीआर जोन ने आइआरसीटीसी व रेलवे की अन्य वेबसाइट पर सैटेलाइट सिटी से प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोडा है। सैटेलाइट सिटी से छत्तीसगढ़ टूरिज्म को नई पहचान तो मिलेगी ही, साथ ही स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सैटेलाइट सिटी से स्टेशन का नाम डालते ही पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी। आइआरसीटी की सहायता से सस्ते पैकेज पर भी इन जगहों पर पहुंचा जा सकता है।यह सब जानकारी रेलवे […]



