जन समस्या निवारण पखवाडा: सुनी गई जनता की समस्याएं

  कांकेर। छ. ग. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के समस्त नगरीय निकायों में आम नागरिकों को शासन के हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे नल कनेक्शन, राशनकार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, पेंशन योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा प्रमाण-पत्र, नाली सफाई आदि का लाभ दिलाये जाने एवं सड़क, बिजली, नाली सड़क मरम्मत जैसे मांग एवं समस्याओं के निराकरण हेतु नगर पालिका कांकेर द्वारा दिनांक 27.07.2024 से 10.08.2024 तक “जन निवारण” का आयोजन किया जाना है. जिसके तहत् नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा आज दिनांक 07.08.2024 को राजापारा वार्ड क्र. 21 , वार्ड क्रमांक 14 अन्नपूर्णा पारा, वार्ड क्रमांक 07 आमापारा वार्ड में “जन समस्या निवारण पखवाड़ा” का आयोजन […]

PCC चीफ दीपक बैज ने CM साय को लिखा पत्र, विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी कार्यक्रम नहीं होने और अन्य मुद्दों पर किए सवाल

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आदिवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया है. पत्र में बैज ने सरकार पर आदिवासियों को अनदेखा का आरोप लगाया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने पत्र में कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस पर कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार के तहत आदिवासी समुदाय प्रताड़ित हुआ है और पुलिस और नक्सलियों के बीच संघर्ष में वे पीस रहे हैं. दीपक बैज ने बस्तर में फर्जी मुठभेड़ों में आदिवासियों की मौत का उल्लेख करते […]

महादेव सट्टा एप मामले में तीन और लोगों को 100 फोन और 500 सिम कार्ड के साथ किया गया गिरफ्तार

0 कॉर्पोरेट बैंक खाता के जरिए रकम दुबई में करते थे ट्रांसफर रायपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने महादेव सट्टा एप के ओटीपी सेंटर संचालित करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बिहार और छत्तीसगढ़ के तीन सेंटर संचालक प्रमुख दुबई में बैठे महादेव सट्टा के प्रमोटर के लिए सेतू का काम करते थे। भिलाई निवासी अतुल सिंह, विश्वजीत राय और बिहार के रोहतास निवासी भारत ज्योति पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। ओटीपी सेंटर का भंडाफोड़ करने जांच एजेंसी ने राज्य के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के तार सीधे दुबई से […]

कैदी और उसके परिवार को मौज कराना जेल प्रहरी को पड़ा भारी, दर्ज हुआ एफआईआर

रायपुर। बीमारी के बहाने जेल से निकले कैदी को उपचार के लिए अस्पताल न ले जाकर होटल में परिवार के साथ मौज-मस्ती कराने वाले जेल प्रहरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. धारा 188, जेल मैन्यूल का उल्लंघन समेत कई अन्य धाराओं में जेल प्रहरी लखनलाल जायसवाल के खिलाफ गंज थाना एफआईआर दर्ज किया गया है. इस खबर को लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. बता दें कि छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रोशन चंद्राकर को पुलिस ने इलाज के बहाने सेंट्रल जेल से बाहर निकाला और 5 घंटे तक वेनिंगटन होटल में रहने दिया. इस दौरान जेल प्रहरी लखन जायसवाल उसके बच्चों […]

Manish Sisodia: 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया; दिल्ली आबकारी नीति मामले में ‘सुप्रीम’ जमानत

दिल्ली। दिल्ली की आबकारी नीति और धन शोधन से जुड़े अहम मामले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। दो जजों की पीठ आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। सर्वोच्च न्यायालय ने उन पर शर्त लगाते हुए निर्देश दिया कि वे अपना पासपोर्ट जमा कर दें। उन्हें हर सोमवार को थाने में गवाही देनी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने उनसे कहा कि वे गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश न करें। कोर्ट ने उन्हें सचिवालय जाने की इजाजत दी है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई के बाद छह अगस्त को […]

Bangladesh: शपथ के बाद बोले यूनुस- अल्पसंख्यकों की सुरक्षा प्राथमिकता; अंतरिम सरकार में शामिल चेहरों को जानिए

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो. मोहम्मद यूनुस ने शपथ ग्रहण लेते ही कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। पेरिस से ढाका लौटने के बाद हवाईअड्डे पर यूनुस का सेना प्रमुख वकार उज जमां, वरिष्ठ अधिकारियों और छात्र नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, उनकी सरकार का पहला काम कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना, अव्यवस्था को नियंत्रित करना और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को रोकना होगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को साजिश बताया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि देश के पुनर्निमाण में उनका साथ दें। 2006 में शांति का नोबल हासिल करने […]

हरेली त्यौहार पर दत्तात्रेय मंदिर में भोलेनाथ व दत्त प्रभु का दुग्धभिषेक व अद्भुत श्रृंगार

० अमरनाथ की तरह बर्फ़ से बनाई गयी मूर्ति रायपुर। प्राचीन दत्तात्रेय मंदिर मे हरेली त्यौहार के अवसर पर भोलेनाथ व दत्त प्रभु का हुआ दुग्धाभिषेक , अमरनाथ की तरह बर्फ़ से बनाई गयी भोलेनाथ की मूर्ति, सजावट में रहा छतीसगढी संस्कृति का कलेवर , चारु दत्त जोशी ,शशांक देशपांडे, प्रवीण दाभडकर, आशीष पंडित सहित एकादश ब्रह्ममणो के सस्वर रुद पाठ से विभूषित कर सहस्र जलधाराओ से अनवरत् तीन घंटे तक चला रुदभिषेक , श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ व दत्त प्रभु के शृंगार को कहा अद्भुत, हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया . भोजन प्रसादी, तरुण शर्मा ने सुमधुर भजनों की दी प्रस्तुति , इस्कान मंदिर के साधुओं ने किया हरे रामा […]

जागरूकता और सेहतमंद दिनचर्या से हो सकता है कैंसर से बचाव- डॉ. सिरोही

० पॉवर कंपनी में कैंसर जागरूकता कार्यशाला रायपुर। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भावना सिरोही ने बताया कि पूरी दुनिया में कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विकासशील देशों में इसकी रफ्तार अधिक है। इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका है जागरूकता और सेहतमंद जीवनशैली। डॉ सिरोही छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के मुख्यालय स्थित सेवाभवन में कैंसर से बचाव पर एक कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। पॉवर कंपनीज के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री अशोक कुमार वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री विनोद अग्रवाल, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, आईआरओ श्री गोपाल खंडेलवाल सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। डॉ. सिरोही ने बताया कि कैंसर के दो प्रमुख कारण […]

कन्या छात्रावास में मलेरिया से पीड़ित दूसरी कक्षा की छात्रा ने तोड़ा दम, अधीक्षिका पर लगा लापरवाही का आरोप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में फिर मलेरिया से जानलेवा हो रहा है। बीते जुलाई महीने में जिले में संचालित अलग-अलग पोटाकेबिन में दूसरी और एक तीसरी कक्षा की छात्रा की मलेरिया से मौत का मामला सामने आया था, जिसके बाद अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। अब बेदरे कन्या छात्रावास में रह रही दूसरी कक्षा की छात्रा सुखमती कुरसम की मलेरिया से मौत की खबर सामने आई है। छात्रा की मौत पर अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृत छात्रा का नाम सुखमती कुरसम है जो कि मुर्किनार की रहने वाली थी और पिछले चार-पाँच दिनों से मलेरिया से […]

छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों के लिए जारी की बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कई स्‍थानों पर बारिश के आसार है। जबकि एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभापना है। इस बीच लगातार हो रही बारिश के कारण छत्‍तीसगढ़ में 13 फीसदी ज्‍यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश में सामान्यत: 660.8 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अभी तक 748.3 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक है। बीजापुर और बलरामपुर जिले में […]