पुष्प प्रदर्शनी 2026 में औषधीय पौधों की विशेष प्रस्तुति,औषधि पादप बोर्ड का स्टॉल रहा लोंगो के आकर्षण का केंद्र

रायपुर। राजधानी स्थित नेहरू-गांधी उद्यान में 09 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में वन विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड ने सक्रिय भागीदारी की। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में फूल, फलों, सब्जियों और बोनजाइ सहित कई प्रजातियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ के वनों में मिलने वाले 50 स्थानीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र था, जिसने प्रदर्शनी में आए प्रत्येक दर्शक का ध्यान अपनी ओर खींचा। औषधि पादप बोर्ड और छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के […]

आधुनिक ऑनलाइन तकनीकों ने बढ़ाई आबकारी विभाग की पारदर्शी व्यवस्था में विश्वसनीयता

रायपुर।पारदर्शिता किसी मजबूत व्यवस्था की बुनियादी जरुरत होती है l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने ई-सर्विस को अपनाया . इस डिजिटल पहल ने बॉटलिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बना दिया। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-चालान, सिंगल विंडो लॉग इन सिस्टम, यूजर रजिस्ट्रेशन, रियल टाइम कैश कलेक्शन इनफार्मेशन, सेंट्रल विडियो, मोनिटरी सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शी है l इसी तरह एनओसी परमिट इशू सिस्टम, ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, आधार इनेबल्ड बायो-मेट्रिक अटेंडेंस, और टोल-फ्री शिकायत सुविधा इन आधुनिक ऑनलाइन तकनीकों ने आबकारी विभाग को नई दक्षता और विश्वसनीयता दी है l पारदर्शी, […]

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में होंगे आमंत्रित

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 व्यक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सभी ने खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, बिलासपुर की कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी, जिन्होंने ओलंपिक सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, समारोह में अतिथि होंगी। इसी प्रकार बिलासपुर के पर्यावरण योद्धा दूजराम भेंड़पाल और श्री श्रेयांश बुधिया, दुर्ग जिले के मूर्तिकार श्री जॉन […]

Thailand Crane Collapse: थाईलैंड में चलती ट्रेन के ऊपर क्रेन गिरने के कारण पटरी से उतरी रेलगाड़ी , 29 लोगों की मौत; 30 घायल

  इंटरनेशनल न्यूज़। थाईलैंड में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। दरअसल राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर पश्चिमी प्रांत जा रही एक ट्रेन पर निर्माणाधीन साइट की क्रेन गिर गई। इसके बाद ट्रेन भी पटरी से उतर गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हुई है और करीब 30 लोग घायल हैं। ये दुर्घटना बुधवार सुबह थाईलैंड के सिखियो जिले में हुई। यह क्षेत्र राजधानी बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर दूर है। कैसे हुआ हादसा? 0 स्थानीय पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हादसे में 22 लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि बाद में मृतकों का आंकड़ा […]

Bengal ED Raids: कलकत्ता HC ने ममता को दिया झटका, TMC की याचिका खारिज, ईडी ने कहा-कुछ भी जब्त नहीं किया

  कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट में बुधवार को पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी से जुड़े विवाद पर सुनवाई की गई। जहां ईडी ने हाई कोर्ट को बताया कि पिछले हफ्ते राजनीतिक परामर्श फर्म के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर हुई तलाशी के सिलसिले में दायर याचिकाओं को टाल दिया जाए। वहीं तृणमूल कांग्रेस के वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि पार्टी सिर्फ अपने डेटा की सुरक्षा चाहती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील कल्याण बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय की सुनवाई टालने की अपील पर आपत्ति जताई। दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में मुख्यमंत्री को भी एक पक्ष बनाया है। ईडी की ओर […]

आज का राशिफल 14 जनवरी : मकर संक्रांति पर बना शुभ योग, मेष, वृषभ और मकर राशि के आए अच्छे दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन देने वाला रहेगा। आपकी राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको आर्थिक मामलों में भी संभलकर चलना होगा। वैसे मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा है जिससे नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साहसिक फैसला ले पाएंगे। आपको आज लोहा और धातु के कारोबार में फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में आपको भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, इनसे आपको सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आज आपसी सामंजस्य बना […]

आज का पंचांग 14 जनवरी : आज मकर संक्रांति का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति पौष 25, शक सम्वत् 1947, माघ कृष्ण, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 01, रज्जब 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि सायंकाल 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बालव करण सायं 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

Makar Sankranti: हरिद्वार गंगा में कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देवडोलियों ने किया स्नान

  हरिद्वार। माघ मकर संक्रांति स्नान पर्व की शुरआत घने कोहरे और भयंकर ठंड के बीच हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। ढोल और दमाऊं की थाप के बीच देव डोलियों को लाया गया। और गंगा में स्नान कराया गया। श्रद्धाल हर की पैड़ी गंगा घाट पर पहुंचे। भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं दिखा। तड़के से गंगा के सभी घाटों पर लोग स्नान दान और पूजा करते देखे गए। गंगा घाट पर आरती की गई । 23 वर्ष में बना संक्रांति और एकादशी का शुभदायी संयोग सूर्य का दक्षिणायन से उत्तरायण में आना और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना ही […]

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में शीतलहर की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की राहत में बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से निचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। वहीं मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और […]

रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश ० रायपुर शहर विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा: रेल्वे,नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग बेहतर समन्वय कर विकास कार्य की गति में लाए तेजी ० रायपुर शहर एवं आसपास स्थित क्षेत्रो के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ० कनेक्टिविटी,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस रायपुर। रायपुर शहर के विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए […]