तीन राज्यों में जबरदस्त मतदान: पुडुचेरी सबसे आगे, असम की सीट पर 94% वोटिंग ने बनाया रिकॉर्ड

इलेक्शन डेस्क।केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में इस बार मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा और कई जगहों पर रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। असम में 126 सीटों पर 85.38%, केरल में 140 सीटों पर 78.03% और पुडुचेरी में 30 सीटों पर सबसे ज्यादा 89.83% मतदान हुआ। हालांकि अंतिम आंकड़े अभी जारी होना बाकी हैं। असम में इस बार 2021 के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यहां 82.04% वोटिंग हुई थी। इस बार दलागांव में सबसे ज्यादा 94.57% मतदान दर्ज किया गया, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40% वोटिंग हुई। केरल में भी […]

CG Accident Breaking : नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल

  कांकेर।कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज कांकेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही निखिल राखेचा भी मौके पर […]

आज का राशिफल 10 अप्रैल : मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक नई शुरुआत के साथ लाभ पा सकते हैं,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: अपनी एकाग्रता बढ़ाएं, इससे आपको स्पष्टता मिलेगी आज सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके नौवें भाव में होने से होगी, जो आपके भीतर कुछ नया सीखने का जबरदस्त उत्साह जगाएंगे। आपके पहले भाव में बैठे शुक्रदेव आपके आकर्षण को बढ़ा रहे हैं, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। हालांकि, शाम होते ही चंद्रदेव आपके दसवें भाव यानी करियर के क्षेत्र में प्रवेश कर जाएंगे। यह बदलाव आपसे अपने काम को लेकर अधिक गंभीर और प्रैक्टिकल होने की मांग करेगा। मीन राशि के बारहवें भाव में सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव की तिकड़ी बैठी है, इसलिए फिजूलखर्ची और मानसिक थकान से बचना जरूरी है। कुंभ राशि के राहु दोस्तों […]

आज का पंचांग 10 अप्रैल : आज वैशाख अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

अंग्रेजी तारीख 10 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक। अष्टमी तिथि रात्रि 11 बजकर 15 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग सायं 06 बजकर 31 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 04 मिनट तक धनु राशि पर उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण अष्टमी – रात्रि 11:15 बजे तक, फिर नवमी योग शिव – सायं 06:31 बजे तक, फिर सिद्ध करण […]

छोटे नोटों का बड़ा खेल: बिलासपुर में युवक के पास मिले 18 लाख कैश, कमीशन पर मध्यप्रदेश ले जा रहा था

  बिलासपुर। शहर में छोटे नोटों के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को करीब 17.90 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है, जो सूटकेस और बैग में ₹10, ₹20 और ₹50 के नए नोटों की गड्डियां लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। यह कार्रवाई बेलगहना रेलवे स्टेशन (टेगनमाड़ा) के पास की गई, जहां बेलगहना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। संदेह के आधार पर युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से दो सूटकेस में कुल 81 गड्डियां बरामद हुईं, जिनमें सभी नोट नए और कड़क थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप […]

बिलासपुर में बर्ड फ्लू पर काबू: 17 दिन बाद चिकन-अंडे की बिक्री शुरू, सिर्फ 1 किमी क्षेत्र में प्रतिबंध जारी

  बिलासपुर। शहर में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते चिकन और अंडों की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध 17 दिनों बाद हटा लिया गया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद अब शहर में चिकन और अंडों की दुकानें फिर से खुलने लगी हैं और कारोबार धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। दरअसल, कोनी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस क्षेत्र घोषित कर दिया था। इस दौरान चिकन और अंडों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिससे बाजार और होटल-ढाबों में भी बिक्री बंद कर दी गई थी। बाद में केंद्र […]

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को 3 माह की अंतरिम जमानत, रायपुर में रहने पर रोक

  रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 3 महीने की अंतरिम जमानत प्रदान की है। न्यायालय ने जमानत के साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी लगाई है। इसके अनुसार, अमित बघेल जमानत अवधि के दौरान रायपुर जिले की भौगोलिक सीमा के भीतर निवास नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें अधीनस्थ न्यायालय में निर्धारित तारीखों पर पेशी के लिए रायपुर आने की अनुमति होगी। जानें क्या था मामला यह मामला 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में हुई तोड़फोड़ से जुड़ा है। घटना की जानकारी […]

मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित अन्नदाता किसानों और स्थानीय जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं न केवल बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को नई गति भी देंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर को सरगुजा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वर्षों बाद लुंड्रा की धरती पर इतनी बड़ी विकासात्मक पहल एक साथ देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि […]

एनएसए अजित डोभाल ने IPS संतोष सिंह की बुक को सराहा… शांति स्थापना के लिए यूएन के प्रयास पर रिसर्च की तारीफ

रायपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस तथा डीआईजी संतोष कुमार सिंह की किताब Institutionalization of Peacebuilding – Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone and Burundi के लिए किए गए रिसर्च की सराहना की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा आईपीएस संतोष सिंह को चिट्ठी लिखी है। एनएसए डोभाल की ओर से इस तरह की प्रतिक्रियाएं कम आती हैं, इसलिए इस पत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव शक्ति कांत दास ने भी इस पुस्तक के लिए आईपीएस संतोष सिंह के समर्पण और प्रयास की सराहना की है। एनएसए डोभाल की ओर से यह चिट्ठी 23 […]

राजनांदगांव कॉलोनी लेआउट में बड़ी गड़बड़ी, आवास-पर्यावरण विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड

  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के आवास-पर्यावरण विभाग के ज्वॉइंट डायरेक्टर सूर्यभान सिंह ठाकुर और डिप्टी डायरेक्टर कमला सिंह को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर नगर पालिका निगम राजनांदगांव की सत्यम कॉलोनी के लेआउट में कथित हेरफेर और करोड़ों रुपये की हानि पहुँचाने का आरोप है। सस्पेंड होने से पहले दोनों अधिकारियों को “कारण बताओ” नोटिस भी जारी किया गया था। संचालनालय ने 20 नवंबर 2025 को इस मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की थी। जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों को प्रथम दृष्टया कदाचार का दोषी पाया गया। निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि सूर्यभान सिंह ठाकुर को नगर तथा ग्राम निवेश […]