Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर शिववास समेत बन रहे हैं 6 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा महादेव का आशीर्वाद

हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के अगले दिन नाग पंचमी मनाई जाती है। यह पर्व नाग देवता को समर्पित होता है। अतः इस दिन भगवान शिव संग नाग देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों (स्कंद पुराण, नारद पुराण और महाभारत) में नाग देवता की पूजा का विधान वर्णित है। नाग देवता की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इसके अलावा, नाग देवता समस्त परिवार की रक्षा करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो नाग पंचमी पर दुर्लभ शिववास योग समेत कई शुभ योग […]

आज का राशिफल 29 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन के दूसरे सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिसका भरपूर लाभ उठाएं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार आज घर परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है, जिससे परिवार […]

आज का पंचांग 29 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग

आज सावन का दूसरा सोमवार है। यह शुभ दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 29 July 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – मेष […]

बड़ी खबर : नए राज्यपाल रमन डेका 31 जुलाई को लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल 30 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे और राजभवन में 31 जुलाई को राज्यपाल पद की शपथ  लेंगे.उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश आर सी सिन्हा राज्यपाल महोदय को शपथ दिलाएंगे.वर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का विदाई समारोह कल सोमवार को राजभवन में होगा.

Manu Bhaker Bronze: मनु ने रचा इतिहास, ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला, जीता कांस्य

दिल्ली। मनु भाकर ने रविवार 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 22 साल की इस निशानेबाज ने चेटरौक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। टोक्यो में दिल टूटने के तीन साल बाद भारत की इस सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली निशानेबाजों में से एक ने अपने सपनों को पूरा किया और देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने जबरदस्त वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो […]

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कांकेर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां इसी तरह जारी रहने की संभावना है. वहीं, इसके बाद प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की दौर जारी रहेगा.  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर को नई दिल्ली में दी बधाई

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बातचीत के दौरान श्री माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।  

पंडित प्रदीप मिश्रा को लगा झटका,मुंगेली जिला प्रशासन ने कथा करने की नहीं दी अनुमति

मुंगेली । मुंगेली में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को शिवमहापुराण आयोजित करने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। जिला प्रशासन ने आयोजन से जनजीवन को संकट की संभावना बताते हुये कथा की अनुमति आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा मुंगेली के लोरमी में कथा का आयोजन 2 अगस्त से 8 अगस्त तक किया जाना था। दरअसल, लोरमी युवा मंडल ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन 24 जुलाई को दिया था। 25 जुलाई को प्रशासन ने विभिन्न विभागों से मिले अभिमत के साथ आयोजन की अनुमति देने से इंकार कर दिया। प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन […]

IND W vs SL W : महिला एशिया कप का आठवां खिताब जीतने उतरेगा अजेय भारत, कब-कहां देख सकेंगे फाइनल

दांबुला। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखकर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करके रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी। भारत महिला एशिया कप में चार बार वनडे प्रारूप और तीन बार टी-20 प्रारूप में चैंपियन बना है। टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा […]

SECL खदान हादसा : तेज बहाव में बह गए थे 4 अधिकारी, 3 तैर कर निकले बाहर, 1 की मौत

कोरबा। कोरबा में शनिवार हुए लगातार 3 घंटे की बारिश के चलते SECL की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हो गया. खदान के गोदावरी ब्लाक में अचानक तेज बहाव आने से 4 अधिकारी बह गए. इनमें से 3 अधिकारियों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक पानी में बह गया. उसकी तलाश की जा रही थी. वहीं आज सुबह 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एचडीआरएफ की टीम ने अधिकारी जितेंद्र नागरकर के शव को बरामद किया. कुसमुंडा थाना पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.   जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते खदान में जलभराव की […]