निलंबित IAS अधिकारी अनिल टूटेजा की मुश्किलें बढ़ी,कोर्ट ने जमानत याचिका ख़ारिज की
रायपुर।छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में निलंबित IAS अधिकारी अनिल टूटेजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईओडब्ल्यू के पक्ष में फैसला लेते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. बता दें, विशेष न्यायालय में अनिल टूटेजा की ओर से दायर की गई जमानत याचिका में दावा किया गया था कि वे निर्दोष हैं और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है. याचिका में यह भी कहा गया कि जमानत मिलने पर वे फरार नहीं होंगे. टूटेजा के वकीलों ने अदालत में यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में इसी आधार […]



