धोखाधड़ी के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार,42.78 लाख रुपए के घोटाले का आरोप

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े 42.78 लाख रुपए के घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2015 से 2020 के बीच का है, जब बालेश्वर साहू सहकारी बैंक बम्हनीडीह में मैनेजर थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा से किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 42.78 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने पहले कोर्ट में चालान पेश किया, फिर बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जिला जेल भिजवा दिया। जांजगीर पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू […]

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ

  ० युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि जंबूरी केवल एक शिविर ही नहीं बल्कि एकता, विविधता, भाईचारा और साझा उद्देश्यों का उत्सव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजर उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर […]

संविदा लाइन कर्मचारियों की हड़ताल प्रतिबंधित,हड़ताली कर्मियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा 12 से 14 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय सांकेतिक काम बंद हड़ताल को प्रतिबंधित किया गया है। पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्री राजेंद्र प्रसाद ने हड़ताल को लेकर पत्र जारी कर सांकेतिक हड़ताल को प्रतिबंधित किया है। पत्र में कहा गया है कि संविदा कर्मचारी अपनी सेवा शर्तों के अनुसार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 से शासित एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1968 के अंतर्गत नियंत्रित हैं। उक्त नियमों के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत प्रदर्शन तथा हड़ताल और स्वीकृत होने के पूर्व अवकाश पर प्रस्थान करना कर्मचारियों के लिए प्रतिबंधित है और […]

आरईसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ‘उत्कृष्ट’ एमओयू रेटिंग हासिल की

० डीपीई द्वारा प्रकाशित वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, आरईसी ने सभी सीपीएसई के बीच शुद्ध लाभ मापदंडों में 5वां स्थान हासिल किया बिजनेस न्यूज़। आरईसी लिमिटेड, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ पावर के एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल में एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक लीडिंग एनबीएफसी है, ने फाइनेंशियल ईयर 2024–25 के लिए होल्डिंग कंपनी (यानी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के साथ साइन किया हुआ ‘एक्सीलेंट’ एमओयू रेटिंग हासिल की है। यह रेटिंग डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक एंटरप्राइजेज (“डीपीई”), मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस द्वारा इस बारे में तय गाइडलाइंस के अनुसार दी जाती है। यह कामयाबी आरईसी के लिए लगातार तीसरे साल ‘एक्सीलेंट’ रेटिंग हासिल करने का […]

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  रायपुर। छत्तीसगढ़ का बालोद जिला आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का नया केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जंबूरी छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर के कैंपिंग, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्याओं और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से युवा प्रतिभागी अनुशासन, सेवा और […]

भारतीय रेल का महत्वपूर्ण निर्णय: रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलकर ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ किया गया

० नामकरण के माध्यम से क्षेत्रीय संस्कृति, धरती से जुड़ाव एवं सामाजिक मूल्यों को मिली पहचान रायपुर। भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है । इसी क्रम में, रेलवे बोर्ड के अनुमोदन से 11701/11702 रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम परिवर्तित कर “मूक माटी एक्सप्रेस” रखा गया है । ‘मूक माटी’ नाम में निहित धरती और संस्कृति का भाव ‘मूक माटी’ नाम छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों की उस धरती का प्रतीक है, जो बिना शब्दों के भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक चेतना […]

अशासकीय शिक्षक संस्थाओं के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन,राजेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष

रायपुर।अशासकीय अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त निजी शिक्षण संस्थाओं के संगठन अशासकीय प्राचार्य मंच, छत्तीसगढ़ के विभिन्न पदों हेतु निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। यह निर्वाचन संगठन के सदस्यों की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुरेश शुक्ला द्वारा संपन्न कराया गया। गौरतलब है कि सभी पदों पर निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। निर्वाचन में राजेंद्र तिवारी (स्कॉलर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल) को अध्यक्ष, वी.के. मिश्रा (विकास स्कूल) को कार्यकारी अध्यक्ष तथा अरविंद शर्मा को महासचिव निर्वाचित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त निजी शिक्षण संस्थाओं का यह संगठन वर्ष 1996 से पंजीकृत होकर शिक्षण संस्थाओं एवं शिक्षकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। […]

घासीदास केंद्रीय विवि में हंगामा: कुलपति ने जाने-माने साहित्यकार को मंच से बाहर निकाला, कई अतिथियों ने बीच में छोड़ा कार्यक्रम

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित एक राष्ट्रीय साहित्य परिसंवाद विवादों में घिर गया। हिंदी विभाग द्वारा साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “समकालीन हिंदी कहानी: बदलते जीवन संदर्भ” था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकार और शिक्षाविद शामिल हुए थे।     परिसंवाद के दौरान, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल मुख्य विषय से हटकर अपने व्यक्तिगत अनुभव और उपलब्धियों पर बोलने लगे। इस पर महाराष्ट्र से आए साहित्यकार मनोज रूपड़ा ने विनम्रतापूर्वक चर्चा को मूल विषय पर वापस लाने का आग्रह किया। कुलपति इस पर अप्रसन्न हो गए और मंच से ही रूपड़ा का नाम पूछते हुए उन्हें […]

छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई ने प्रदेश किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की लिस्ट की जारी..

  रायपुर। भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यों के अनुषांगिक संगठनो में नियुक्तियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई ने प्रदेश किसान मोर्चा में बड़े पैमानों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश संगठन की तरफ से जारी सूची में 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, सात मंत्री समेत कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, प्रचार-प्रसार मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, आईटी सेल प्रभारी और मन की बात प्रभारियों के नाम तय किये गए है। देखें पूरी लिस्ट  

सुशासन के केंद्र में संवेदनशीलता, जनदर्शन में तत्काल सुलझी समस्याएं, जनदर्शन में कुल 1950 आवेदन प्राप्त

  रायपुर। लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच का सीधा संवाद ही सुशासन की असली कसौटी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘जनदर्शन’ के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति की पीड़ा सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका समाधान भी कर रहे हैं। इससे न केवल लोगों की उम्मीदें तत्परता से पूरी हो रही हैं, बल्कि यह नागरिकों में व्यवस्था के प्रति विश्वास भी बढ़ा रहा है। लोगों की जरूरतों, मांगों और तकलीफों के प्रति संवेदनशीलता के साथ तत्परता साबित करती है कि संवेदनशीलता ही सुशासन के केंद्र में है। जब लोगों की उम्मीदों और जन आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री की सहृदयता से पंख मिलते हैं, तो सही मायनों […]