छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : कुछ हिस्सों में बारिश-आंधी के आसार, 3 दिन बाद बढ़ेगी गर्मी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज गर्मी के बीच हो रही हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तापमान लगभग स्थिर रहा। आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 9 अप्रैल के बाद मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। तापमान […]

लेबनान पर इजरायल का बड़ा हमला: 10 मिनट में 100 मिसाइलें दागीं, सैकड़ों की मौत और भारी तबाही

  इंटरनेशनल डेस्क। इजरायल ने बुधवार रात लेबनान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज 10 मिनट के भीतर 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया। इजरायल ने इन ठिकानों को हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और सैन्य अड्डे बताया है। हमले में करीब 250 लोगों की मौत की खबर है, जबकि लगभग 890 लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। इस कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला बताया जा रहा है। हमलों में बेरूत के दक्षिणी उपनगर, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी को निशाना बनाया गया। कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और राहत-बचाव टीमें घंटों […]

Assembly Election Voting Live: शुरुआती वोटिंग में असम आगे, केरल और पुदुचेरी में भी तेज़ रफ्तार से मतदान जारी

इलेक्शन डेस्क। असम, केरल और पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। तीनों ही राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह के पहले दो घंटों में तीनों क्षेत्रों में औसतन करीब 17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें असम सबसे आगे रहा, जहां 17.87 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं केरल में 16.23 प्रतिशत और पुदुचेरी में 17.41 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। असम में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिलाओं और […]

आज का राशिफल 9 अप्रैल : वृषभ और सिंह समेत कई राशियों में लाभ का संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि, जल्दी अमीर बनने वाली स्कीम से बचें आज का पूरा फोकस भावनात्मक बदलाव और आंतरिक शांति पर है। चतुर्थ भाव में चंद्रमा की उपस्थिति आपको घर और परिवार के बेहद करीब लाएगी, जिससे आप काफी शांत और विचारशील महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में आज का दिन “भावनात्मक कवच” बनाने जैसा है; पार्टनर के साथ घर पर सुकून के बिताए पल किसी भी बाहरी शोर-शराबे वाली पार्टी से बेहतर रहेंगे। कपल्स के बीच सपोर्टिव बातें होंगी, लेकिन किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन आज थोड़ा रुके। करियर में आज का दिन नेटवर्किंग या बड़ी जिम्मेदारियों के लिए सटीक नहीं है क्योंकि बुध के अस्त होने से आपका […]

आज का पंचांग 9 अप्रैल : आज वैशाख कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

अंग्रेजी तारीख 9 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक। सप्तमी तिथि रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 48 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ। परिघ योग सायं 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: कृष्ण सप्तमी रात्रि 09:19 बजे तक, फिर अष्टमी योग: परिघ सायं 05:58 बजे तक, फिर शिव करण: विष्टि प्रातः 08:12 बजे तक करण: बव रात्रि 09:19 बजे तक […]

Breaking : चालान पेश होते ही मिली राहत,शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव शर्तों के साथ जेल से रिहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले में बड़ी कानूनी कार्रवाई के बीच निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया और आरोपी केके श्रीवास्तव को जमानत मिल गई है। बुधवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) द्वारा ट्रायल कोर्ट में पूरक चालान पेश किए जाने के तुरंत बाद दोनों को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। यह मामला राज्य के कथित हजारों करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें नकली होलोग्राम के जरिए सरकारी दुकानों से बिना एक्साइज ड्यूटी के शराब बेचने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार इससे शासन को भारी राजस्व नुकसान हुआ। इस प्रकरण में पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) और बाद में EOW ने कार्रवाई करते […]

नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में बड़ा घोटाला, काउंसिल रजिस्ट्रार निलंबित

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और निरीक्षण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के खुलासे के बाद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम (उसारे) को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई निजी नर्सिंग कॉलेजों को नियमों को दरकिनार कर मान्यता दी गई। आरोप है कि निरीक्षण प्रक्रिया में फर्जी रिपोर्ट तैयार कर कॉलेजों को क्लीन चिट दी जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद कुंजाम को रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में केवल रजिस्ट्रार ही नहीं […]

योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले: वन मंत्री केदार कश्यप

  ० वन मंत्री ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा,मंत्री कश्यप ने ‘प्रेलिमिनरी ऑफेंस रिपोर्ट’ प्रणाली का किया शुभारंभ रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए डिजिटल मॉनिटरिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। इस अवसर पर उन्होंने ‘प्रेलिमिनरी ऑफेंस रिपोर्ट (पीओआर)’ प्रणाली का शुभारंभ किया। इसकी सहायता से वन अपराधों की निगरानी और कार्रवाई में पारदर्शिता एवं गति आएगी। वन मंत्री कश्यप ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिर्फ योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, उनका असर जमीन पर दिखना चाहिए। उन्होंने विभाग को रोजगार सृजन, […]

एसडीएम अभनपुर व तहसीलदार गोबरा नवापारा ने अवैध रेत उत्खनन निकासी एवं पथ कर नाका को बंद कराने की कार्रवाई की

  रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर)। ग्राम दुलना में अवैध रेत उत्खनन् रेत निकासी एवं निकासी कर नाका पर एस डी एम. ने पूर्णतः पाबंदी लगाई। ग्राम दुलना अभनपुर विकासखंड के गोबरा नवापारा क्षेत्र अंतर्गत आता है इस ग्राम को लोग फ्रेशर चूना पत्थर प्लान्टो के नाम से, राजस्व एवं खनिज ग्राम के नाम से लोग जानते है। वहीं यह ग्राम महानदी के तट पर बसे होने से ग्रामीण यहाँ नदी तट पर किनारे ईट का निर्माण कर भट्ठा लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं। वहीं दूसरी ओर ग्राम दुलना के महानदी तट के दुसरे छोर पर ग्राम चंद्रसूर स्थित है, यह ग्राम विकासखण्ड मगरलोड जिला धमतरी के अन्तर्गत आता है इस ग्राम को […]

युवाओं में बढ़ता अवसाद: असुरक्षा और नशे की प्रवृत्ति बड़ी वजह – डॉ. सोनिया परियल

  रायपुर। Mahant Laxmi Narayan Das College, गांधी चौक रायपुर में “युवा पीढ़ी और अवसाद” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रख्यात मनोचिकित्सक Dr Sonia Pariyal ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य Dr Devashish Mukherjee, आईक्यूएसी सेल के डॉ. प्रेमचंद्राकार, डॉ. शांतनु पाल सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। अवसाद के बढ़ते मामलों पर चिंता डॉ. सोनिया परियल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में अवसाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनके पीछे असुरक्षा की भावना और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति प्रमुख […]