कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, सभी बच्चों को स्कूल तक लाना हम सब की जिम्मेदारी – MLA जनक ध्रुव
० विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मैनपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ० नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाई गई, गणवेश, पुस्तक, सायकल वितरण कर वृक्षारोपण किया गया गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आज शुक्रवार को विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, विशेष अतिथि जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र की पुजा अर्चना कर किया गया और नवप्रवेशी छात्र […]



