22 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी ने जलाई थी विदेशी कपड़ों की होली
वर्ष के आठवें महीने का यह 22वां दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इन घटनाओं में से कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं की बात करें, तो महात्मा गांधी ने 22 अगस्त को विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया था और अंग्रेजों के खिलाफ एक अलग तरह के विरोध की शुरूआत की थी। खेल जगत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारत की राही सरनोबत ने 2018 में 22 अगस्त के दिन ही एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता अर्जित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक […]



