जशपुर में आकाशीय बिजली का कहर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, गांव में पसरा मातम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है. दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना से गांव में मातम पसर गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है.   मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है. यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गई. घटना में पति की मौके पर हुई मौत. वहीं घायल पत्नी को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य […]

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से भड़की कांग्रेस, 20 को विधायक दल की बैठक

  रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा में भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से कांग्रेस गुस्से में आ गई है। रविवार को दोपहर आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने देवेंद्र की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई छेड़ने की घोषणा कर दी है। डा. महंत ने विधायिका के स्तर पर विरोध की रणनीति तय करने के लिए 20 अगस्त को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलवा ली है। अध्यक्ष बैज संगठन की बैठक लेकर सड़क की लड़ाई की घोषणा आज-कल में करनेवाले हैं। पूर्व सीएम भूपेश ने कहा है […]

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भूतेश्वरनाथ मंदिर में किया दुग्धाभिषेक, की प्रदेशवासियों के खुशहाली और छत्तीसगढ़ के तरक्की की कामना

गरियाबंद। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शनिवार को विश्व प्रसिध्द शिवलिंग भूतेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गरियाबंद पहुॅचे। यहां उन्होने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली तथा छत्तीसगढ़ के तरक्की की कामना की। इस अवसर उनके साथ पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू व जिला अध्यक्ष राजेश साहू भी उपस्थित थे। इसके पहले पहली बार भूतेश्वरनाथ पहुॅचे केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भूतेश्वरनाथ सेवा समिति के सदस्यो ने साल श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने पूजन अर्चना की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने मीडिया के बातचीत में कहा कि आज विश्व प्रसिध्द […]

‘महिलाओं की रात की ड्यूटी न लगाएं’, सुरक्षा को लेकर बंगाल सरकार जारी करेगी कई निर्देश

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से बंगाल सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। कोलकाता की घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यही वजह है कि बंगाल सरकार ने भी महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी करने की तैयारी की हैं। इनके मुताबिक महिला सुरक्षा से जुड़ी एक मोबाइल एप लॉन्च की जाएगी। साथ ही सुरक्षाकर्मियों में महिलाओं की भी भर्ती की जाएगी और साथ ही संस्थानों को महिलाओं की रात की ड्यूटी न लगाने के लिए कहा जाएगा। कोलकाता में थिएटर कलाकारों ने किया विरोध प्रदर्शन थिएटर कलाकारों […]

देर रात सेंट्रल जेल में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को किया गया दाखिल, समर्थकों ने जेल परिसर में की नारेबाजी

रायपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया. इस दौरान केंद्रीय जेल परिसर के बाहर देवेंद्र यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा. देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की तो वहीं विधायक ने फिर से संविधान की किताब दिखाई. बता दें कि शनिवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने देर रात देवेंद्र यादव को 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. शनिवार सुबह करीब 10 बजे से […]

पर्यावरण सुरक्षा के लिए पहल : आज से नंदनवन जंगल सफारी होगा प्लास्टिक फ्री

० वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कश्यप के निर्देश पर जंगल सफारी पूर्ण रूप से प्लास्टिक फ्री होगी रायपुर। जंगल सफारी को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश और प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्रानी  सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल सफारी प्रबंधन ने अहम कदम उठाया है l जंगल सफारी के निदेशक  धम्मशिल गणवीर ने बताया कि अब से जंगल सफारी में आगंतुकों को प्लास्टिक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सफारी में प्लास्टिक पैकेजिंग वाले उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंधित होगी l प्लास्टिक के कारण पर्यावरण पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में सतत […]

छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की मिली स्वीकृति

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया ० कोरबा से अम्बिकापुर और गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक दो नयी रेल लाइन का होगा अंतिम सर्वे ० रेल मंत्रालय ने 670 किलोमीटर लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए दी 16.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति ० बस्तर और सरगुजा अंचल के विकास को मिलेगी गति रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल […]

आज का इतिहास 18 अगस्त : आज ही के दिन मराठा साम्राज्य के महान सेनानायक बाजीराव प्रथम का हुआ था जन्म

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 700- मराठा साम्राज्य के महान सेनानायक बाजीराव प्रथम का जन्म हुआ। 1765- जोसेफ द्वितीय रोमन सम्राट बने। 1800- लार्ड वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की। 1838- अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ। 1872- महाराष्ट्र के महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म हुआ। 1868- फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की थी। 1891- कैरिबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान में 700 लोगों की मौत। 1900- स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म हुआ। 1924- फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेना बुलाना शुरु किया। 1940- पहली बार मौसम मानचित्र का टेलिविजन […]

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर दोपहर तक भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सही तरीका, बेस्ट मुहूर्त, मंत्र और शुभ योग

भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। यह त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस बार जहां रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है, वहीं इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन सावन का अंतिम सोमवार, पूर्णिमा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग रहेगा। इन सभी संयोगों के कारण यह पर्व […]

आज का राशिफल 18 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन महीने के आखिरी रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)   आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप किसी यात्रा आदि का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने का योग बन रहे हैं, परिवार के लोग आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कार्य का यदि विचार मन में चल रहा है, तो आप उस कार्य को शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं, मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई विशेष कार्य का निर्णय आज जीवन में ले […]