निर्दयी पिता ने तीन दिन की जुड़वां बेटियों को उतारा मौत के घाट, शव जमीन में गाड़े; कारण जान हो जाएंगे हैरान
दिल्ली। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बेटे की चाह रखने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी तीन दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उन्हें अपने घर के पास दफना दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकरी ने बताया कि आरोपी नीरज सोलंकी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया कि स्थानीय लोगों को पूठ कलां गांव के पास एक अस्थायी श्मशान घाट परिसर में शिशुओं के शव मिले। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक सोलंकी ने तीन जून को अपनी बेटियों की हत्या कर दी थी। गोयल ने […]



