नीट पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, बिहार के नालंदा से रॉकी गिरफ्तार

दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राकेश रंजन के सहयोगी रॉकी को नालंदा (बिहार) से गिरफ्तार किया है। इसके बाद रॉकी को पटना में सीबीआई की अदालत के सामने पेश किया गया। फिर उसे 10 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में सीबीआई ने पटना और कोलकाता समेत चार जगहों पर छापेमारी की। राकेश (रॉकी) को उसके आईपी पते और ईमेल पते के माध्यम से पता लगाने के लिए सीबीआई द्वारा उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था।  

लैंडिंग दौरान सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में लग गई आग, सवार 297 लोगों की मुश्किल से बची जान

पेशावर। लैंडिंग दौरान प्लेन में आग लगने से 276 यात्रियों की जान आफत में फंस गई । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पेशावर हवाईअड्डे पर उतरते समय सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV792 में गियर में दिक्कत की वजह से टायर में आग लग गई। आग लगने के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके अलावा सभी चालक दल और यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित निकाल लिया गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया । आग लगने के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में सभी 276 यात्री और 21 चालक […]

केंद्रीय वित्तीय आयोग की बैठक ,सीएम ने आयोग से मांगी अतिरिक्त वित्तीय मदद, कहा – कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में होता है अधिक खर्च

रायपुर। केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में अतिरिक्त व्यय भार आता है। उन्होंने लोकहित के कार्यों को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया। केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढिय़ा और अन्य सदस्य प्रदेश के दौरे पर हैं। आज आयोग की बैठक में सीएम साय और सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम अरूण साव सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे। बैठक में चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति और जरूरतों पर आयोग के समक्ष अपनी बात रखी। सीएस अमिताभ जैन ने भी प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद […]

यूरोप में टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi और विवेक दहिया का 10 लाख का सामान और पासपोर्ट हुआ चोरी, पुलिस ने नहीं की मदद

नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं। दोनों वहां पर खूब एंजॉय कर रहे हैं और साथ में कई शानदार तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि इस ट्रिप के दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने इन्हें निराश कर दिया। अब कपल यूरोप में फंसे हुए हैं। दरअसल कपल 10 जुलाई को फ्लोरेंस पहुंचा था जहां इनके साथ चोरी की घटना हो गई। किसी ने पर्स से उनका पासपोर्ट और 10 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। कपल अपनी 8वीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए हुए थे। लूट लिया कीमती सामान विवेक ने बताया,“इस घटना को […]

बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे कोर्ट, कहा-सरकार सीबीआई जांच की जगह निर्दोष पर कार्रवाई कर रही है

रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। दरअसल पुलिस ने इस मामले में नोटिस जारी कर देवेंद्र यादव को तलब किया था। मगर अब विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट की शरण ली है। उन्होंने पिटीशन दायर किया है। इतना ही नहीं विधायक का कहना है कि सरकार सीबीआई जांच की जगह निर्दोष पर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में उन्होंने उच्च न्यायालय से सही जांच किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नोटिस में इस बात का उल्लेख नहीं है कि उन्हें किस कारण मुझे बुलाया गया है। न्यायालय का जैसा निर्णय रहेगा […]

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की कार को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, बाल-बाल बचे

मुंगेली।छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे व कोटा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे. मिली जानकारी के अनुसार मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक ने गाड़ी को पीछे से ठोकर मारी है, जिससे प्रबल प्रताप जूदेव को हल्की चोंटे आई है. वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई है. यह हादसा मुंगेली जिले के सरगांव के पास रायपुर से बिलासपुर जाते वक्त हुआ है. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और चालक राम गणेश यादव (34) को गिरफ्तार कर लिया है.  

डायरिया का बढ़ा प्रकोप, बढ़ रही मरीजों की संख्या, 19 वर्षीय युवती की मौत

बिलासपुर। जिला मुख्यालय के समीप के क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप नजर आ रहा है. बड़ी संख्या में लोग उल्टी-दस्त की शिकायत को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. इस बीच उपचार के दौरान डायरिया पीड़ित 19 वर्षीय युवती की मौत की खबर है. बिल्हा क्षेत्र के ग्राम नेवसा और मदनपुर में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जहां नेवसा में रहने वाली डायरिया पीड़ित 19 वर्षीय नेहा धीवर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी मौत हो गई. बिल्हा के अलावा जिले के कोटा, रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र के कई इलाकों में डायरिया फैला हुआ है. स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी […]

Anant-Radhika Wedding: शादी के लिए 100 प्राइवेट जेट्स पहुचेंगे मुंबई, मेन्यू में होंगे 2500 फ़ूड आइटम, जानें और भी बहुत कुछ

मुंबई। अब जल्द ही अनंत-राधिका का इश्क मुकम्मल होने की कगार पर आ गया है। ऐसे में हर कोई 12 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 12 जुलाई से 15 जुलाई तक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है। 12 जुलाई को जियो कन्वेंशन सेंटर में वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ होगी। भव्य समारोह से पहले, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 12 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कुछ सड़कों को बंद करने और प्रतिबंधों की घोषणा की है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के […]

बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और साइना नेहवाल आई आमने-सामने , प्रेसिडेंट ने डट कर खेला मुकाबला

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन का खेल खेला। राष्ट्रपति मुर्मू ने रैकेट खेल में अपने कौशल का प्रदर्शन किया और साइना की प्रशंसा की। बैडमिंटन खेलने के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कई शॉट लगाए और उन्होंने कई मौके पर साइना नेहवाल को मात भी दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था। सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल ने राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर अपनी […]

CG Crime: डबल मर्डर से जगदलपुर में मचा हड़कंप, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के बीचों बीच एक सूने घर में डबल मर्डर हुआ है. जिसमें मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वहीं परिवार के एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हत्याकांड की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं बस्तर एसपी ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है. यह घटना धरमपुरा रोड अनुपमा चौक के पास की है.   मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक निवासी […]