इलाज के लिए नहीं थे पैसे, पिता ने 15 दिन की नवजात को जिंदा दफनाया

सिंध (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक जघन्य घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा दफना दिया, जघन्य अपराध करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी रूप कांप गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने एआरवाई न्यूज के हवाले से बताया है कि आरोपी पिता तैय्यब ने इस अपराध को कबूल कर लिया है। उसने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कहा कि वह अपनी नवजात बेटी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। तैय्यब ने नवजात को दफनाने से पहले उसे एक बोरे में बंद करने की बात स्वीकारी […]

आज का राशिफल 8 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। विशेषकर स्वास्थ्य में काफी लाभ दिखाई पड़ेगा। आज अपनी वाणी से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे, जिस कारण आपका कोई पुराना बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के चांस बन रहे हैं। परिवार में आपके किसी विशेष निर्णय से लोग प्रभावित होंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आप आज कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिस कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आपके संपर्क के लोग आपसे धोखा कर सकते हैं। आपको किसी बड़े षड्यंत्र में फंसा सकते हैं। अच्छा होगा […]

आज का पंचांग 8 जुलाई : जानें सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

आज सोमवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व उपवास रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 08 July 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूर्ण रात्रि तक रहेगी। ऋतु – वर्षा चन्द्र राशि – कर्क सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 30 […]

आम आदमी पार्टी ने गठित की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जारी लिस्ट के अनुसार गोपाल साहू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी का यह पहला बड़ा कदम है। इस सूची के अनुसार जसबीर सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), वदूद खान को प्रदेश महासचिव, नंदन सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष और सूरज उपाध्याय को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

० सरकारी स्कूलों में अब हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर होंगे आयोजित: मुख्यमंत्री ने की घोषणा ० विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय ० बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा भी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ राजधानी रायपुर के बजाय राज्य के सुदूर सीमावर्ती जशपुर जिले के आदिवासी बहुल गांव बगिया से करके न सिर्फ वर्षो से चली आ रही परंपरा को बदला है बल्कि इसके माध्यम से उन्होंने राज्य के सुदूर कोने तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बगिया और बंदरचुआ के स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने […]

कलेक्टर दीपक अग्रवाल पहुचे विधायक जनक ध्रुव के साथ पैरी उदगम भाठीगढ पहाडी, कहा – जल्द पर्यटन स्थल के रूप में विकास कार्य होगा प्रारंभ

  ० आदिवासी बालक आश्रम में घटिया निर्माण को देखकर कलेक्टर ने जताई नराजगी गरियाबंद। गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल शनिवार को मैनपुर पहुचे इस दौरान बिन्द्रानवागढ विधायक जनक ध्रुव के साथ क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एंव पर्यटन स्थल पैरी उदगम पहाड़ी पहुचे जंहा कलेक्टर ने पहाड़ी क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर कहा कि यह बहुत मनोरम और सुन्दर स्थल है यहा पहुचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, पहाड़ी के नीचे गार्डन , पेयजल, सीढियों का जीर्णोधार के साथ रेलिंग व अन्य मूलभूत सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जायेगी कलेक्टर ने विधायक एंव क्षेत्र के ग्रामीणों से इस सबंध में चर्चा किया, इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि […]

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

  रायपुर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रथ यात्रा के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर रायपुर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल, छेरापहरा की रस्म अदा कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को रथयात्रा धूमधाम से मनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है। रथ यात्रा शुरू करने से पहले भगवान की प्रतिमा को रथ तक लाया गया और रास्ते को सोने के झाड़ू से साफ भी किया गया । इस रस्म को छेरापहरा रस्म कहा जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव […]

राजधानी के जेल रोड स्थित होटल में मिली युवती की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली. युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था. बताया जा रहा है कि युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिली. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस […]

जंगल में अवैध अतिक्रमण रोकने पहुंचे रेंजर सहित वन विभाग के 3 कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

० लाठी डंडे से लैंस ग्रामीणो ने रेंजर एंव कर्मचारियों को कपड़ा उतारकर बुरी तरह से पीटा ० मामला उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा का ० घटना की जानकारी लगते ही मैनपुर अस्पताल में वन अफसर एवं अधिकारी कर्मचारियों की भारी भीड़ लगी पुलिस के अमला भी तैनात गरियाबंद। जंगल में अतिक्रम रोकने गए रेंजर समेत 03 वन कर्मियो के कपड़े उतार लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दिया अतिक्रमण कारियो ने।अर्धनग्ध हालत में एक वन कर्मी के घर पहुंच मांगी मदद।मैंनपुर में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल अवस्था को देख सभी को गरियाबंद रेफर करने किया जा रहा तैयारी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर […]