देवघर में पुरानी इमारत धराशायी; कई लोगों के फंसे होने की आशंका; राहत और बचाव कार्य जारी

देवघर। झारखंड की बाबानगरी देवघर में एक पुरानी इमारत भराभरा कर ढेर हो गई। जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के बीच देवघर में सीता होटल के समीप एक इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने हालात का जायजा लिया। फिलहाल राहत बचाव टीम लोगों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश में लगी हुई है। निशिकांत दुबे ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देवघर में आज […]

आज का इतिहास 7 जुलाई : आज ही के दिन भारतीय सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हुआ था जन्म

देश और दुनिया में 7 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1981 में आज ही के दिन क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। 1985 में 7 जुलाई को ही 17 साल में बोरिस बेकर ने विंबलडन जीता था। 7 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1999 में फ्रांसीसी वैज्ञानिकों की ओर से पेचिस के नए टीके की खोज की थी। 2003 में आज ही के दिन यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था। Today History in Hindi| 7 […]

आज से शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा , क्या नाम है तीनों रथों का? कितने दिन रुकते हैं मौसी के घर, जानें सब कुछ

  जगन्नाथ यानी कि जगत के नाथ जो ब्रह्मांड के भगवान और श्रीहरि विष्णु के अवतार हैं. हर साल आषाढ़ मास के शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया को ओडिशा के पुरी में प्रभु की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है. इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं. भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ दो और रथ इस यात्रा में शामिल होते हैं, जिसमें उनके भाई और बहन शामिल होते हैं. यात्रा के लिए तैयार होने के बाद तीनों रथों की पूजा की जाती है. उसके बाद सोने की झाड़ू से रथ मंडप और रथ यात्रा के रास्‍ते को साफ किया जाता है. क्या आप जानते हैं इस रथ […]

Amarnath yatra: अमरनाथ यात्रा मार्ग के कुलगाम में दो मुठभेड़, दो जवान शहीद,4 आतंकियों को किया ढेर

  जम्मू/श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों एवं आतंकवादियों के बीच 2 स्थानों पर मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को भी मार गिराया। कुलगाम के फ्रिसल चिनिगम में शाम को हुई मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पहले कुलगाम के ही मुदरगाम में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। कुलगाम के मुदरगाम में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान गांव में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। वहीं सुरक्षाबलों द्वारा पूरे क्षेत्र की […]

सूरत बिल्डिंग हादसे में अब तक सात लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या ,राहत-बचाव कार्य जारी

सूरत। गुजरात के सूरत में शनिवार को एक छह मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। इस हादसे में कई जानें जाने की खबर आ रही है। वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। हादसे के बाद अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रसाशन ने बताया है कि मलबे में छह से सात लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में सात मौतों के अलावा 15 से अधिक लोग घायल हैं। अभी तक सात शव बरामद- DCP सूरत के डीसीपी राजेश परमार ने कहा, “एक महिला को बचा लिया गया है और अभी तक सात […]

आज का राशिफल 7 जुलाई : मेष से लेकर मीन तक जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रथ यात्रा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे, वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में […]

आज का पंचांग 7 जुलाई : जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

रविवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व उपवास रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 07 July 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 05 बजे तक रहेगी। सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 09 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट […]

कही-सुनी (07JULY 2024) : क्या सिंहदेव होंगे पीसीसी अध्यक्ष?

रवि भोई की कलम से कहते हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए टी एस सिंहदेव का नाम चल रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में जल्द बदलाव होगा। धारणा है कि दीपक बैज के नेतृत्व में विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। इस कारण संगठन का नेतृत्व किसी नए को सौंपा जाना चाहिए। प्रदेश की राजनीति में सिंहदेव का नाम बड़ा होने के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए आर्थिक दृष्टि से उन्हें सक्षम बताया जा रहा है। सिंहदेव कांग्रेस की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे, उसके पहले नेता प्रतिपक्ष थे। सिंहदेव निजी कारणों के चलते लोकसभा चुनाव में […]

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने दिया पार्टी को झटका, दिया इस्तीफा

रायपुर। नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगर पंचायत भटगांव के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इसी के साथ ही पार्टी के पूर्व एल्डरमेनों ने भी इस्तीफा दे दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा भेज दिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने भटगांव में चक्काजाम किया था। इस दौरान उन्होंने भटगांव के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। विभाग में भ्रष्टाचार से आहत […]

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास के लिए समन्वय के साथ करें कार्य : विधायक जनक ध्रुव

0 मैनपुर में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ 0 विकास के 6 संकेतकों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान गरियाबंद। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत देश के 500 ब्लॉकों में सम्पूर्णता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 2 विकासखंड गरियाबंद और मैनपुर का चयन हुआ है। इसी तारतम्य में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने शनिवार को मैनपुर ब्लॉक में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। सामुदायिक भवन मैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आमजन शामिल हुए। संपूर्णता अभियान के […]