जगन्नाथ रथ यात्रा : जगन्नाथ जी हैं जगत के नाथ, इस बार पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग
जगत के नाथ, भगवान जगन्नाथ श्री कृष्ण का ही एक नाम है। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जो भक्त श्री जगन्नाथ जी के साथ बलभद्र और सुभद्रा जी को रथ पर विराजमान कर यात्रा करते हुए देखते हैं या फिर जगन्नाथ जी के रथ को अपने हाथों से खींचते हैं, संकीर्तन करते हैं, जयघोष करते हुए स्तुति करते हैं, भगवान नाम स्मरण करते हुए नृत्य करते हैं, उन्हें माता के गर्भ में निवास करने का दुःख कभी नहीं भोगना पड़ता, यानि कि वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करते हैं। इसी भक्ति- भावना के साथ जगन्नाथ जी का रथ असंख्य भक्तों द्वारा खींचा […]



