मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ED ने TMC नेता मुकुल रॉय और दीपक देव को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

  नेशनल न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को धनशोधन मामलों की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए सांसद और लोकप्रिय बांग्ला अभिनेता देव सहित तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को समन जारी किया। ईडी ने मवेशी तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में कथित संलिप्तता के लिए घाटल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद देव उर्फ दीपक अधिकारी को समन भेजा और 21 फरवरी को नई दिल्ली में एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा। इसने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को चिटफंड मामले में धन के गबन की अपनी जांच के सिलसिले में 19 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को […]

उप मुख्यमंत्री अरूण साव के विभागों के लिए 14380 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित

० मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है हमारी सरकार: अरूण साव ० जल जीवन मिशन: घर-घर पहुंचाया जाएगा शुद्ध पेयजल ० प्रदेश की जनता को सुगम सड़कें उपलब्ध कराने संकल्पबद्ध 0 सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में अटल चौक निर्माण की घोषणा रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरूण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 14,380 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गई। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2,677 करोड़ 50 लाख 85 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-नगरीय निकाय के लिए 44 करोड़ 04 लाख 60 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-सड़कें और […]

यातायात माह के समापन में जागरूकता के लिए काम करने वाले संस्थाओं, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

० सिविल सोसाइटी शहर के ट्रैफिक सुधारने के लिए प्रशासन के साथ आएं: डॉ गौरव सिंह रायपुर। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसपी श्री संतोष सिंह शामिल हुए। उन्होंने इस माह में यातायात जागरूकता के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले संस्था और आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम तबतक सिर्फ आयोजन के रूप में याद रखें जाते हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि जबतक कोई परिचित या अन्य दुर्घटना का शिकार न हो, तभी हम सब यातायात के नियमों को याद […]

आज का इतिहास 16 फरवरी : दादा साहब फाल्के का निधन 1944 में हुआ,बांग्ला साहित्य के प्रतिष्ठित नाम शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्मदिन भी

साल के दूसरे महीने के दो पखवाड़े गुजर चुके हैं और तीसरे पखवाड़े का पहला दिन इतिहास में कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ दर्ज है। यही वह दिन है जब 1959 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथ में लिया। हिंदी सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का निधन 1944 में आज ही के दिन हुआ। हिंदी के प्रख्यात लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और बांग्ला साहित्य के प्रतिष्ठित नाम शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्मदिन भी 16 फरवरी ही है। इन सबके अलावा 16 फरवरी की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1759 : मद्रास पर फ्रांस का […]

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: पुलिस जवान को हटाने पर मचा बवाल, दो की मौत, 30 से अधिक घायल

नेशनल न्यूज़। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा बढ़क गई है। 400 लोगों की हथियारबंद भीड़ ने चुराचांदपुर एसपी-डीसी कार्यलायों को घेर लिया। सरकारी वाहनों में भीड़ ने आग लगा दी है। सरकारी संपत्ति के साथ तोड़फोड़ की। दरअसल, पूरी हिंसा एक पुलिस हेड कांस्टेबल को निलंबित किए जाने के कारण हुई है। पुलिस का कहना है कि झड़प में दो की मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, स्थिति को पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा काबू में कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 300-400 की संख्या में भीड़ ने एसपी कार्यालय पर पथराव किया। आरएएफ सहित अन्य सुरक्षाबलों ने स्थिति संभाल ली […]

किसान आंदोलन 2.0 : आज भारत बंद ,पुलिस ने दिल्ली में यातायात प्रतिबंध की चेतावनी दी, नोएडा में धारा 144 लागू

नेशनल न्यूज़। पुलिस ने दिल्ली जाने वाले और राजधानी शहर से वापस आने वाले यात्रियों को नोएडा में यातायात परिवर्तन के प्रति आगाह किया है और उनसे असुविधा से बचने के लिए “जहां तक ​​संभव हो” मेट्रो रेल सेवा का विकल्प चुनने का आग्रह किया है। ये सभी प्रतिबंध किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य यूनियनों द्वारा बुलाए गए विरोध मार्च और आज भारत बंद के कारण लगाए गए हैं। नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा कि नोएडा और दिल्ली की सभी सीमाओं पर दोनों तरफ बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जाएगी। बीकेयू नेता पवन खटाना ने कहा कि उनकी यूनियन द्वारा बुलाए गए भारत बंद […]

ब्रह्मा भोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने मुख्यमंत्री श्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह से हम सब अभिभूत ० हर साल विधानसभा के सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है ब्रह्म भोजन का आयोजन ० शांति सरोवर में हुआ आयोजन, बहनों ने मुख्यमंत्री सहित सभी सदस्यों को माउंट आबू आने का किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने दी सहमति रायपुर।शांति सरोवर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ब्रह्माभोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर साल बड़े स्नेह से ब्रह्माकुमारी बहनें विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्म भोजन कराती हैं। यह बड़ी सुंदर परंपरा है। बहनों के स्नेह से हम अभिभूत […]

वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के युवा

० देश का प्रतिनिधित्व करना गौरवपूर्ण, स्वामी विवेकानंद की तरह भारत की महान संस्कृति की झलक दुनिया को दिखाएं युवा: मुख्यमंत्री रायपुर।प्रदेश के 8 युवा एक से 7 मार्च तक रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत से शामिल होने वाले दल का हिस्सा होंगे। इन युवाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मुलाकात कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और युवाओं को अपना आशीष और शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको प्रदेश के साथ-साथ […]

बड़ी खबर : शराब घोटाले मामले में अरुणपति त्रिपाठी को मिली अंतरिम जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार में आबकारी विभाग के विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के एमडी रहे अरुणपति त्रिपाठी को जमानत मिल गई है। शराब घोटाले मामले में अरुणपति त्रिपाठी मई 2023 से जेल में थे। एपी त्रिपाठी के जमानत पर सुनवाई बुधवार को हुई और गुरुवार को इसका आदेश हुआ है।

CM साय ने की बड़ी घोषणा : माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्र के गांवों में लागू होगी ‘नियद नेल्लानार योजना’

  ० नियद नेल्लानार यानी ‘आपका अच्छा गांव योजना’,गांवों में सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ ग्रामीणों को मिलेगा 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ ० नए कैम्प पुलिस का ही नहीं विकास का भी कैम्प होगा, शिविर लगाकर ग्रामीणों से लिए जाएंगे आवेदन ० योजना के लिए 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट का प्रावधान ० विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लागू प्रधानमंत्री जनमन योजना की तरह दिये जाएंगे लाभ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना’ अर्थात ‘आपका अच्छा गांव योजना’ प्रारंभ करने की बड़ी घोषणा की। इस योजना के तहत माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों में […]