Recipe: जोधपुरी स्टाइल की आलू की सब्जी

सामग्री आलू- 500 ग्राम सौंफ- 1 चम्मच जीरा- आधा चम्मच धनिया दरदरा मोटा कटा हुआ- 2 चम्मच तिल- 1 चम्मच हींग- चुटकी भर चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच तेल- 2 चम्मच स्वादानुसार- नमक पानी- आधा कप विधि ० आलू की जोधपुरी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह से धो लें। ० जब आलू सूख जाए, तो एक पैन में गैस पर गर्म करने के लिए रखें। फिर 2 चम्मच तेल गर्म करें और आलू के टुकड़े डालकर हल्का फ्राई कर लें। ० फिर जीरा, हींग, दरदरा पिसा हुआ सौंफ और धनिया, आधा कप पानी और आलू को डालकर […]

निर्माणाधीन अपार्टमेंट के ढहने से हुआ बड़ा हादसा, दो माह की मासूम समेत दो की मौत, कई लोग मलबे में दबे

नेशनल न्यूज़। लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उसकी चपेट में मजदूरों की पांच झोपड़ियां आने से 12 लोग मलबे में दब गए। पुलिस, दमकलकर्मी व एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक सभी को मलबे से किसी तरह निकाला और ट्रामा-2 में भर्ती कराया। जहां प्रतापगढ़ निवासी मुकादम (35) व बेटी आयशा (दो माह) की मौत हुई। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि अंतरिक्ष अबरिल ग्रीन नाम से एक अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है। उससे सटे रोड के किनारे कई मजदूर पांच झोपड़ियां बनाकर परिवार संग रह रहे हैं। […]

PM मोदी कल आएंगे बिलासपुर, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की है। जिसका अब समापन होने वाला हैं। बताया जा रहा है कि कल यानी 30 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा। इस समापन कार्यक्रम में PM मोदी पहुचेंगे। बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साइंस कॉलेज प्रांगण विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मोदी जी भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रथम चरण का समापन भी करेंगे।  

आज से शुरू हो रहा पितृपक्ष: जानें तर्पण विधि, नियम, सामग्री और मंत्र के बारे में

पितृपक्ष पितरों को समर्पित है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। पंचांग के अनुसार पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से होती है और अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर इसका समापन होता है। पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करके उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृपक्ष में पितरों को तर्पण देने और श्राद्ध कर्म करने से उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान न केवल पितरों की मुक्ति के लिए श्राद्ध किया जाता है, बल्कि उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए […]

एश‍ियन गेम्स 2023 : भारत ने शूटिंग में रचा नया इतिहास, गोल्ड और सिल्वर पर किया कब्ज़ा

स्पोर्ट्स न्यूज़। एश‍ियन गेम्स में भारत ने शूट‍िंग में नया इत‍िहास रच द‍िया है। भारत ने अब तक के एश‍ियाड में शूट‍िंग कैटगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। युवा निशानेबाजी ईशा सिंह की अगुवाई में भारतीय महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा । चीन ने 1736 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता जो एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है। चीनी ताइपै को कांस्य पदक मिला। ईशा और पलक क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंच गए । दिव्या दसवें स्थान पर […]

आज का इतिहास 29 सितंबर : 2016 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाक सीमा में घुस कर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर जवानों की शहादत का बदला लिया था

29 सितंबर साल 2016 ये वो दिन था जब भारतीय सेना के वीर जाबाजों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था. ये वो दिन था जब भारतीय सेना ने पाक सीमा में घुस कर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (‘Surgical Strike’) को अंजाम दिया था. और ये वहीं दिन था जब भारत के वीर जवानों ने अपने सोते हुए निहत्थे जवानों की शहादत का बदला लिया था. 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर (Uri sector of Jammu and Kashmir) में तड़के 5 बजे ही आतंकियों ने सोते-निहत्थे सैनिकों के ऊपर हमला कर दिया था जिसमे हमारे 18 जवान शहीद हुए थे. इस हमले के महज 11 दिन के बाद भारत ने […]

आज का राशिफल 29 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए पूर्णिमा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को निभाना में पीछे नहीं हटेंगे और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कुछ समय आज आनंदमय रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, उम्मीदवारों के चयन और PM नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा के मुद्दे पर ली बैठक

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि रायपुर में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगभग छह घंटे तक चली बैठक के दौरान उम्मीदवारों के चयन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी छत्तीसगढ़ यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, पार्टी के राज्य प्रभारी ओम माथुर, सह-प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अन्य वरिष्ठ […]

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय का आफ कैंपस स्टडी सेंटर के निर्णय को CM ने किया स्थगित

रायपुर। खैरागढ़ इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय का आफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर में 5 डिप्लोमा कोर्स आरंभ किये जाने के निर्णय को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्थगित कर दिया है। खैरागढ़ के निवासियों की जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में संवेदनशील निर्णय लिया। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और डिप्लोमा कोर्स रायपुर में आरंभ किये जाने के निर्णय के प्रति खैरागढ़वासियों के विचार से मुख्यमंत्री को चर्चा के दौरान अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। खैरागढ़ की जनता रायपुर के आफ कैंपस स्टडी सेंटर में डिप्लोमा कोर्स […]

मणिपुर में फिर से हालात बेकाबू, भीड़ ने CM के पैतृक निवास में किया हमला

इंफाल।मणिपुर की इंफाल घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के खाली पड़े पैतृक आवास पर हमला करने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने हालांकि, हवा में गोलीबारी करके इस प्रयास को विफल कर दिया। सिंह राज्य की राजधानी के मध्य में एक अलग आधिकारिक आवास में रहते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इंफाल के हिंगांग इलाके में मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर हमले की कोशिश की गई। सुरक्षा बलों ने भीड़ को आवास से लगभग 100-150 मीटर पहले ही रोक दिया।” भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आरएएफ ने छोड़े गए आंसू गैस के गोले अधिकारी ने कहा कि […]