क्रूर पिता का शर्मनाक हरकत ,जन्म के कुछ दिन बाद ही निर्दयी पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, मां ने कराया मामला दर्ज

दिल्ली। नई दिल्ली में कन्या भ्रूण हत्या की एक भयावह घटना सामने आई। दो नवजात जुड़वाँ बच्चों को कथित तौर पर पिता और उसके परिवार ने मार डाला और दफना दिया ऐसा घिनौना कृत्य इस परिवार ने इसलिए किया क्योंकि वे दो लड़कियों के जन्म से “नाखुश” थे। कथित तौर पर पिता ने नवजात शिशुओं को ले लिया और उनकी हत्या कर दी। मां द्वारा शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और न्यायिक आदेश पर शिशुओं के शवों को कब्र से निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल के शवगृह में ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण […]

संसद सत्र : जेपी नड्डा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सदन का नेता बनाया, लेंगे पीयूष गोयल की जगह

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सोमवार को राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया। इस महीने की शुरुआत में नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया था। नड्डा सदन के नेता के तौर पर पीयूष गोयल की जगह लेंगे। केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसे उन्होंने 2020 में मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संभाला था।हालांकि, ऐसा लगता है कि नड्डा भाजपा प्रमुख के पद पर बने रहेंगे। […]

संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी पर राहुल-खरगे का हमला, कहा- संविधान पर आक्रमण मंजूर नहीं

दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन पर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी पर पलटवार किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जो आक्रमण संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि , संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी उसमें जनता हमारे साथ है। लेकिन मोदी जी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की। जबकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम के पास […]

DGP और CRPF अधिकारियों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कल नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में हुए थे शहीद

जगदलपुर। नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी. बता दें कि सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था. जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे. जानकारी के मुताबिक सिलगेर में स्थित सुरक्षा कैंप से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आर0ओ0पी0 ड्यूटी के दौरान ट्रक और मोटर सायकल से कैंप टेकलगुडे़म की ओर जा रहा था. […]

खेत में काम करने गए दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

बलौदाबाजार। जिले में एक दुखद घटना घटी है. पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसान खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान मौसम खराब होते देख दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले दोनों मृतक नंदकुमार निषाद (46 वर्ष) और भोला वर्मा […]

ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रथ जारी रखने उतरेगा भारत, ये है दोनों टीमों के संभावित 11

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। ग्रॉस आइलेट के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने को उतरेगी। सुपर-8 के अपने पिछले मैचों में भारत ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-1 की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम टी20 विश्व कप 2024 के 51वें मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम […]

जमानत मामले में अरविंद केजरीवाल को फिलहाल राहत नहीं , SC ने कहा- पहले हाई कोर्ट से अपनी अर्जी वापस लें

  दिल्ली। जमानत मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को फिलहाल राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ेने केजरीवाल को हाई कोर्ट के खिलाफ दी गई याचिका को वापस लेने के लिए कहा है। इस याचिका में केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनकी जमानत पर रोक लगाई गई थी। जस्टिस मनोज मिश्र और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच के समक्ष सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हाई कोर्ट उनकी अर्जी इस कारण से नहीं सुन रहा है क्योंकि इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में पहले से मामला लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सुझाव दिया […]

भर्तृहरि महताब बने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर,जानें BJD छोड़ BJP में आने के बाद अब तक का सफर

दिल्ली। ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भर्तृहरि महताब ने आज सुबह 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। बता दें, प्रोटेम स्पीकर एक अस्थायी पद है। प्रोटेम स्पीकर की प्राथमिक भूमिका नए सदस्यों को शपथ दिलाना है।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत भाजपा सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए सुरेश कोडिकुन्नील, थलिककोट्टई राजुथेवर बालू, राधामोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय को भी नियुक्त किया है। उन्होंने आग बताया कि भर्तृहरि महताब लोकसभा […]

अब 180 दिनों का मातृत्व अवकाश, सरोगेसी से जुड़े नियमों में संशोधन; 15 दिन का पितृत्व अवकाश भी

दिल्ली। मातृत्व अवकाश के मामले में केंद्र सरकार ने बड़े बदलाव की पहल की है। केंद्र सरकार ने सरोगेसी से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को 180 दिनों तक की छुट्टी मिल सकेगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 18 जून को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक केंद्र सरकार की ऐसी महिला कर्मचारी जिन्होंने सरोगेसी के जरिये संतान उत्पन्न की है, अब छह महीने मातृत्व अवकाश की हकदार होंगी। ऐसी महिला कर्मचारी के लिए कोख देने वाली महिला (सरोगेट मां) भी केंद्र की कर्मचारी होगी, तो दोनों ही मांओं को छह-छह महीने का मातृत्व अवकाश मिलेगा। हालांकि इसकी […]

बिलासपुर से मुंबई के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, एयर कंपनी ने शुरू की प्रारंभिक प्रक्रिया

बिलासपुर। बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा शुरू होने के मार्ग प्रशस्त हो रहे है. एलाइंस एयर कंपनी द्वारा मुम्बई-जलगांव के बीच हाल में नई फ्लाइट शुरू की है. इस फ्लाइट को बिलासपुर तक बढ़ाने पर विचार शुरू कर दिया गया है. इसके लिए एयर कंपनी ने प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिया गया है. 1 मार्च 2021 से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही देश के महानगरों के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही है. इसके लिए शहर के लोग हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई सालों से लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इसके बाद भी महानगरों के लिए हवाई […]