जन समस्या निवारण पखवाड़ा शुरू: रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों में आज से 10 अगस्त तक सुनी जाएगी समस्या, इन जगहों पर लगेगा शिविर

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के 70 वार्डों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा. शिविरों के लिए स्थलो का चिन्हांकन नगर निगम रायपुर द्वारा कर लिया गया है. साथ ही पखवाड़े के प्रचार प्रसार के लिए निगम ने लाऊडस्पीकर और बैनर पोस्टर की व्यवस्था की है ताकि जनसमस्या निवारण पखवाडा में अधिक से अधिक नागरिक अपनी उपस्थिति दर्ज कर समस्याओ का निराकरण प्राप्त कर सके. सभी 70 वार्डों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. प्रत्येक वार्ड में 1 शिविर लगाया जायेगा और उसमें नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय […]

भारत ने चीन की बढ़ाईं धड़कनें: लद्दाख में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, जानें कितनी ऊंचाई पर होगा निर्माण

लेह। लद्दाख के कारगिल में शिंकुन ला सुरंग परियोजना पर काम शुरू होगा। शुक्रवार को कारगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरंग बनाने के लिए पहला विस्फोट किया। इस परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है। इसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। इससे लेह का हर मौसम में संपर्क स्थापित होगा। यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। पीएमओ के अनुसार, शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।   पहुंच का सबसे छोटा मार्ग परियोजना पूरी होने पर सेना और […]

बीजेपी के बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राजधानी रायपुर पहुंचे. वे बीजेपी के बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री रामविचार नेताम, लखनलाल देवांगन और विधायक गण समेत अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया.   इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए बजट पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला है. तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आया है. गरीबों को सहायता देने, MSME को बढ़ावा देने वाला और देश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला यह बजट रहा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय श्रम एवं […]

कुएं में पंप निकलने उतरे युवक की गैस रिसाव से मौत, डीडीआरएफ की टीम ने निकाला मशक्कत के बाद निकाला शव

सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. हर्रा टिकरा गांव में कुएं से पंप निकालने उतरे युवक की गैस रिसाव होने से मौत हो गई. घटना से गांव में सनसनी फैल गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने डीडीआरएफ की टीम को सूचना दी. जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकला गया. यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है. डीडीआरएफ टीम (DDRF) से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे जयनगर थाना से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हर्रा टिकरा चीटकी पारा में एक व्यक्ति […]

Paris Olympics Opening ceremony: लेडी गागा ने 62 साल पुराना गाना गाकर फैंस को झूमने पर किया मजबूर

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 की ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया भर के रंग देखने को मिले। फ्रांस की संस्कृति की झलक दिखने के अलावा इस कार्यक्रम में कई दिग्गज सितारे भी नजर आए जिसमें से एक थीं मशहूर सिंगर लेडी गागा। लेडी गागा ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया और इस सेरेमनी को यादगार बना दिया। ये ओलंपिक सेरेमनी वैसे भी ऐतिहासिक थी क्योंकि पहली बार इसका आयोजन किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि नदी पर किया गया था। सीन नदी पर ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी। ऊपर से लेडी गागा के परफॉर्मेंस ने इसमें चार चांद लगा दिए। परफॉर्मेंस ने जीता दिल लेडी गागा ने फ्रांस […]

विधानसभा घेराव के दौरान मेयर ऐजाज ढेबर ने पुलिस के साथ की थी बदसलूकी, FIR दर्ज

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और बलवा के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. विधानसभा घेराव के दौरान महापौर का वीडियो भाजपा ने सोशल मीडिया में जारी किया था और महापौर पर पुलिस के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. इस मामले में सिविल लाइन थाने में धारा 121(1)-BNS, 132-BNS, 191(2)-BNS, 221-BNS, 296-BNS के तहत एजाज ढेबर पर मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि 24 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन के विरुद्ध विभिन्न मुद्दों को लेकर बिना अनुमति के विधानसभा घेराव के करने के लिए साहू फर्निंचर बैरिकेडिंग नंबर 2 विधानसभा […]

नवी मुंबई में ढही तीन मंजिला इमारत, मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढह गई। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई।इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है। नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, “इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। NDRF की टीम यहाँ […]

Plane Crash: बड़ा विमान हादसा, एक और प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत

अमेरिका। अमेरिका के व्योमिंग प्रांत में एक विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत होने के साथ ही जंगल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कैंपबेल काउंटी के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब विमान व्योमिंग की सीमा के पास स्थित जिलेट शहर में उड़ान भर रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। कैंपबेल काउंटी के अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने ‘जिलेट न्यूज रिकॉर्ड’ को बताया कि हादसे से पहले विमान के पायलट ने आपात संदेश भेजकर […]

आज का इतिहास 27 जुलाई: जानें, आज के दिन हुईं ऐतिहासिक घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर कई महतवपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। यहां देखें इन घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा… 27 जुलाई का दिन देश के निशानेबाजी के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर बना, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकार्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया था । विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रोशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा। देश दुनिया के […]

Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज कब? जानें तारीख, महत्व और पूजा विधि

हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। यह व्रत बहुत ही कठिन होता है क्योंकि, यह निर्जला रखा जाता है। यह व्रत खासतौर पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल हरतालिका तीज का पर्व कब मनाया जाएगा और इसका पौराणिक महत्व क्या है। हरतालिका तीज का व्रत कब? इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। तृतीया तिथि का आरंभ 5 […]