दंतेवाड़ा : एक कुख्यात इनामी माओवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा/कांकेर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. दंतेवाड़ा जिले में जवानों ने एक कुख्यात इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है. तो इधर कांकेर जिले में तीन इनामी महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है. तीनों नक्सलियों ने बीएसएफ की 94वीं बटालियन और पखांजूर पुलिस के सामने सरेंडर किया है. पुलिस ने तीनों पर कुल 7 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था. कुख्यात इनामी माओवादी गिरफ्तार एक लाख कुख्यात इनामी माओवादी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है. दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र से कुख्यात माओवादी आयता मरकाम को डीआरजी और बस्तर फाइटर ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार माओवादी के खिलाफ थाना […]



