Recipe of the Day: सर्दियों में बनाएं पोहा मटर कटलेट

पोहा कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री पोटा कटलेट बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 कप पोहा लेना होगा. इसके अलावा 2 उबले हुए आलू, 2 चम्मच मैदा, 5 चम्मच मक्के का आटा, 2 कप ब्रेड का चूरा, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर, 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 2-3 कप तेल और स्वादानुसार नमक की जरूरत होती है. इन सभी चीजों को मिलाकर आप स्वादिष्ट पोहा कटलेट तैयार कर सकते हैं. पोहा कटलेट बनाने की आसान विधि – पोहा कटलेट बनाने के […]

डॉ ओमप्रकाश वर्मा को मिला आजीवन सदस्यता

गरियाबंद।भारत शासन से रजिस्टर्ड, मीडिया फाउंडेशन, ऑल इंडिया मीडिया संगठन, जन जन की आवाज के तरफ से ग्राम रोहिणा (सेमराडीह) गरियाबंद निवासी, व्याख्याता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में राज्यपाल से सम्मानित समाजसेवी डॉक्टर ओम प्रकाश वर्मा जी को 30/12/2044 तक के लिए आजीवन सदस्यता प्राप्त हुई है. ज्ञात हो डॉक्टर वर्मा शिक्षक क्षेत्र के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र जिसमे रक्तदान, नेत्रदान, पार्थिव शरीर का दान, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता, जीव जंतुओं को बचाने के अभियान जैसे अनेकों सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं, स्वयं 55 बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूकता फैला रहे है। डॉ वर्मा को मीडिया के आजीवन सदस्यता प्राप्त होने पर नगर के […]

यूपी में ‘INDIA’ में सीट बंटवारे पर सहमति: अखिलेश यादव का एलान,लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की डील पक्की हो गई है। कांग्रेस यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अखिलेश यादव के फैसले से […]

Breaking : लता उसेंडी को लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, ओडिशा की सहप्रभारी नियुक्‍त

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा ुचनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 23 चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा की ओर से जारी की गई प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची में छत्‍तीसगढ़ की लता उसेंडी (Lata USendi) का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने लता उसेंडी को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपते हुए उन्‍हें ओडिशा का सह प्रभारी नियुक्‍त किया है। बीजेपी हाईकमान ने बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा विनोद ताबड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, […]

अयोध्या में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अब इस टाइम पर करें रामलला के दर्शन

अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिन बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या में आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासन भी भक्तों को चरणबद्ध तरीके से रामलला के दर्शन करा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर अब तक रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। वहीं, श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए भगवान राम के दर्शन […]

फैक्ट्री के अधिभोगी को 2 वर्ष की कैद एवं 10,00,000/- रूपये अर्थदंड

रायपुर। छ.ग. राज्य औद्योगिक न्यायालय रायपुर ने दोंदेखुर्द स्थित आर.सी.कास्टिंग इण्डस्ट्रीज के अधिभोगी योगेश गुप्ता को कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 92 एवसं 96-ए के तहत दोषी पाते हुए, 2 वर्ष की साधारण कारावास एवं 10,00,000/- दस लाख रूपये के अर्थदंड से दंडित किया। विदित हो कि योगेश गुप्ता आर.सी.कास्टिंग इण्डस्ट्रीज दोंदेखुर्द के मालिक है। उनके कारखाने का निरीक्षण औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा के अधिकारी के द्वारा दिनांक 20.11.2014 को किया गया था, तब उन्होंने पाया था कि कारखानें के अधिभोगी योगेश गुप्ता ने ठेका श्रमिकों से संबंधित संवैतानिक अवकाश नहीं रखा था। खतरनाक प्रक्रिया में नियोजित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया था। श्रमिकों को बगैर सुरक्षा उपकरण सेफ्टी […]

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा, 2030 तक 30 हजार छात्रों को फ्रांस में मिलेगा लाभ

इंटरनेशनल न्यूज़। भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खास मेहमान के तौर पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस अभी भविष्य में एक साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण काम करेंगे। उन्होंने भारतीय छात्रों को बड़ा तोहफा देते हुए एक बार फिर ऐलान किया कि 2030 तक 30 हजार भारतीय छात्रों को फ्रांस में पढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि फ्रांस कि इस वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान किया जाएगा। मैक्रों ने इसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य बताते हुए कहा कि हम आपके साथ मिलकर इसे हासिल करेंगे। […]

CG Crime: मां की हैवानियत, पति से झगडे के बाद महिला ने 8 माह के बच्चे को चाकू से गोदा, मासूम की ले ली जान

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 8 महीने के बच्चे को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी के ग्राम सकरिया की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच की तो पता चला कि महिला का उसके पति से शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों का 8 महीने का एक बच्चा भी था। महिला फूलकुमारी ने पति के साथ विवाद का सारा गुस्सा अपने बेटे पर निकाल दिया। महिला ने चाकू से […]

राज्य वीरता पुरस्कार: राज्यपाल ने चार बच्चों को किया सम्मानित

० वीर बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र किया भेंट रायपुर।राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के 4 बच्चों को उनकी विशेष वीरता, साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार के लिए इन बच्चों को 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इनमें मास्टर अरनव सिंह, मास्टर ओम उपाध्याय, मास्टर प्रेमचंद साहू और मास्टर लोकेश कुमार साहू शामिल हैं। सरगुजा जिले के लक्ष्मीपुऱ में रहने वाले 16 वर्षीय मास्टर अरनव सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर 2023 को अपने परिवार के साथ गृह ग्राम उदयपुर में दीपावली पूजन […]

विभिन्न विभागों ने प्रस्तुत की योजनाओं पर आधारित झांकियां ,ग्रामोद्योग विभाग को मिला पहला पुरस्कार

रायपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया। इनमें पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग विभाग को, दूसरा पुरस्कार जेल एवं सुधारात्मक विभाग और तीसरा समाज कल्याण विभाग को मिला। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर आधारित योजना को झांकी में प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत ट्रेड को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसमें हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा लोहारी कार्य प्रदर्शित करते हुए लौह हस्त शिल्प तथा बेलमेटल शिल्प का जीवंत प्रदर्शन शामिल है। पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकी में वर्ष 2023 में संशोधित नये कानून को प्रस्तुत […]