आपात स्थिति से निपटने किया गया बलवा ड्रिल का हुआ अभ्यास
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी, दंगाइयों से कैसे निपटें और शांति व्यवस्था कैसे नियंत्रित करें को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 19 जुलाई 2024 को पुलिस लाईन रायपुर में बलवा दंगों के दौरान कानून व्यवस्था स्थापित करने हेतु बलवा ड्रील का पूर्वाभ्यास कराया गया। बलवा मॉकड्रिल रिहर्सल परेड में पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गई। जिसमें टियर गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, मेडिकल पार्टी को अपना-अपना कार्य तय कर दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस ने बात की एवं समझाने की कोशिश की किन्तु लोगों […]



