‘यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर लगानी होगी नेमप्लेट…लिखना होगा मालिक का नाम, CM Yogi ने दिए निर्देश
लखनऊ। इस साल सावन का पावन महीना 22 जुलाई को शुरू होगा। सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। जैसे-जैसे सावन महीने के आगमन की तिथियां नजदीक आ रही, वैसे-वैसे शिव भक्त कांवड़ियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों के लिए कदम उठाए हैं। सीएम योगी ने फैसला लिया है कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगानी होगी। जिस पर दुकान मालिक का नाम और पहचान लिखनी होगी। ‘हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर होगी कार्रवाई’ सीएम योगी के फैसले का बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है […]



