कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

  गरियाबंद।कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सहायक संचालक जनसंपर्क हेमनाथ सिदार सहित सभी जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

75वां गणतंत्र दिवस समारोह: पहली बार शंख और ढोल-नगाड़ों के साथ हुई परेड की शुरुआत

  नेशनल न्यूज़। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति, महिला सशक्तीकरण का प्रदर्शन देखने को मिला। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े […]

75वां गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर वायुसेना-नौसेना की झांकियों ने लूटी महफिल, नारी शक्ति से लेकर आत्मनिर्भरता की दिखी झलक

नेशनल न्यूज़। देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं ने ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ की विषय वस्तु पर आधारित अपनी झांकियों में अपनी संपत्तियों और भारत की बढ़ती सैन्य ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना की झांकी में जहाज निर्माण में भारत की बढ़ती शक्ति को उजागर करते हुए स्वदेशी रूप से निर्मित विमान वाहक आईएनएस विक्रांत और अत्यधिक सक्षम एस्कॉर्ट पोत आईएनएस दिल्ली, आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शिवालिक, एलसीए, एएलएच और कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी को दर्शाया गया। नौसेना की झांकी की विषयवस्तु ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ रही। गणतंत्र दिवस समारोह की एक आधिकारिक पुस्तिका में झांकी के बारे में कहा गया […]

Breaking: नीतीश कुमार अब फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे और 28 जनवरी को ले सकते हैं शपथ

नेशनल न्यूज़। बिहार में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों में गहराती दरार के संकेतों के बीच जदयू प्रमुख के भाजपा (BJP) के साथ गठबंधन में लौटने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार अब फिर से भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे और 28 जनवरी यानि रविवार को शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार के एक बार फिर राजग (NDA) में लौटने की संभावना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में बैठके की। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सुशील मोदी […]

जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

० लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी ० स्कूली बच्चों ने कला संस्कृति और देश भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति ० विभागों ने प्रस्तुत किए आकर्षक झांकी गरियाबंद। जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री साहू ने कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात श्री साहू ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का […]

कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कमर कस कर तैयार रहे-दीपक बैज

रायपुर। जिला कांग्रेस भवन बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से हम आश्चर्य चकित है। अपेक्षानुसार परिणाम नहीं आने से छत्तीसगढ़ की जनता एवं कांग्रेस कार्यकताओं को आश्चर्य हुआ। लगभग सभी माध्यमों से सरकार की रिपीट होने की खबर पुख्ता थी, परिणाम से कार्यकर्ता पदाधिकारी हताश निराश कतई नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों को आव्हान करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव हेतु कमर कस कर तैयार रहना है। 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हम सब […]

Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव और नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी पद्म श्री के लिए चयनित

नेशनल न्यूज़। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के दो लोग शामिल हैं। इनमें नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी व जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजने का एलान किया था। पद्मश्री 1. पारबती बरुआ (सामाज सेवा, असम, उम्र- 67 साल)- भारत […]

छत्तीसगढ़ के खुफिया प्रमुख अमित कुमार को राष्ट्रपति पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। अमित कुमार अब छत्तीसगढ़ के खुफिया प्रमुख और एडीजी स्तर के पुलिस अधिकारी हैं। उन्‍हें यह पदक सीबीआई में रहते उनकी सराहनीय और उत्‍कृष्‍ठ सेवा के लिए दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह घोषणा की है। बता दें कि 1998 बैच के एडीजी अमित कुमार हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।

बड़ी खबर :छत्तीसगढ़ प्रभारी 26 और 27 जनवरी को दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

रायपुर।छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 26 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. 26 जनवरी को वे सुबह 8 :50 को रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 11 : 30 बजे से राजीव भवन में लोकसभावर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। दूसरे दिन 27 जनवरी को राजीव भवन में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजकों और पर्यवेक्षकों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश युवे कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी में, सीएम साय जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

० मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर में और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे रायपुर।गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री  […]