पीएम मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने ली सेल्फी, दोनों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इटली में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन से वापस भारत लौटकर अपने दौरे को सफल और उपयोगी बताया है। उन्होंने इटली की जनता और सरकार का गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार प्रकट किया है। पीएम मोदी की इटली यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई। शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। मुलाकात के समय दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन हाथ जोड़कर किया, जो भारतीय और इतालवी संस्कृतियों के सम्मान का प्रतीक है। जॉर्जिया मेलोनी ने ली पीएम मोदी के साथ सेल्फी G-7 शिखर सम्मेलन के […]



